• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

न उड़ान, न यात्री... फिर भी देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बना खजुराहो, AAI सर्वे पर उठने लगे सवाल

खजुराहो एयरपोर्ट एएआई के कस्टमर सैटिस्फैक्शन इंडेक्स में देश का शीर्ष एयरपोर्ट बना है। हालांकि, जुलाई और अगस्त में यहां कोई कमर्शियल उड़ान संचालित नही...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 09:34:05 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 10:40:35 AM (IST)
न उड़ान, न यात्री... फिर भी देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बना खजुराहो, AAI सर्वे पर उठने लगे सवाल
खजुराहो का एयरपोर्ट देश में आया पहला नंबर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. खजुराहो एयरपोर्ट ग्राहक संतुष्टि सर्वे में देशभर में प्रथम रहा।
  2. जुलाई से यहां सभी नियमित कमर्शियल उड़ानें पूरी तरह बंद हैं।
  3. दिल्ली और वाराणसी की उड़ानें अक्टूबर में लौटने की उम्मीद।

डिजिटल डेस्क। मध्यप्रदेश का खजुराहो एयरपोर्ट एक अनोखी वजह से चर्चा में है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के नवीनतम कस्टमर सैटिस्फैक्शन इंडेक्स (CSI) में इसे देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट चुना गया है।

हैरानी की बात यह है कि जुलाई और अगस्त के दौरान यहां एक भी कमर्शियल उड़ान संचालित नहीं हो रही है। इस स्थिति ने एविएशन सेक्टर में सर्वे की प्रक्रिया और उसके मानकों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

सर्वे में नंबर-1, लेकिन रनवे पर सन्नाटा

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की द्विवार्षिक ग्राहक संतुष्टि सर्वे रिपोर्ट में खजुराहो एयरपोर्ट ने कई व्यस्त और बड़े हवाई अड्डों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, एक जुलाई से यहां दिल्ली और वाराणसी के लिए संचालित होने वाली दोनों नियमित कमर्शियल उड़ानें बंद हैं। एयरपोर्ट का रनवे इन दिनों पूरी तरह शांत है।


ये खबर भी पढ़ें- मध्यप्रदेश सहकारिता विभाग की पदोन्नति परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक! मिनी व्यापमं जैसे घोटाले की आशंका

अक्टूबर से फिर शुरू हो सकती हैं उड़ानें

खजुराहो एयरपोर्ट के निदेशक संतोष सिंह के अनुसार, फिलहाल दिल्ली और वाराणसी के लिए कोई उड़ान संचालित नहीं हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अक्टूबर से दोनों रूटों पर सेवाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। हालांकि, उड़ानें बंद होने के कारणों पर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

33 मानकों पर मिला सर्वश्रेष्ठ दर्जा

  • एएआई का कस्टमर सैटिस्फैक्शन इंडेक्स स्वतंत्र एजेंसियों द्वारा कराए गए सर्वे पर आधारित होता है। इसमें यात्रियों से ग्राउंड ट्रांसपोर्ट, पार्किंग, वाई-फाई, खानपान, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं समेत 33 प्रमुख मानकों पर फीडबैक लिया जाता है।
  • इन्हीं मानकों के आधार पर खजुराहो एयरपोर्ट को देश में सबसे बेहतर ग्राहक अनुभव देने वाला एयरपोर्ट माना गया है, जबकि फिलहाल वहां कोई नियमित यात्री उड़ान संचालित नहीं हो रही है।