भोपाल रेल मंडल के यात्रियों के लिए अच्छी खबर: अब भीमसेन स्टेशन से भी पकड़ सकेंगे साबरमती और कुशीनगर एक्सप्रेस
भीमसेन रेलवे स्टेशन पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-कुशीनगर एक्सप्रेस और अहमदाबाद-साबरमती एक्सप्रेस के ठहराव की मंजूरी रेलवे ने दे दी है। दोनों ट्रे...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 09:59:36 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 09:59:36 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- भीमसेन स्टेशन पर कुशीनगर एक्सप्रेस और अहमदाबाद-साबरमती एक्सप्रेस का ठहराव 10 सितंबर से शुरू होगा
- कुशीनगर एक्सप्रेस: ट्रेन 22538 रात 11:15 बजे भीमसेन पहुंचेगी और 11:17 बजे रवाना होगी
- साबरमती एक्सप्रेस: ट्रेन 19165 रात 10:45 बजे भीमसेन पहुंचेगी और 10:47 बजे रवाना होगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल मंडल होकर संचालित होने वाली दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय मांग को ध्यान में रखते हुए भीमसेन रेलवे स्टेशन पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-कुशीनगर एक्सप्रेस और अहमदाबाद-साबरमती एक्सप्रेस के ठहराव की मंजूरी दे दी है।
दोनों ट्रेनों का भीमसेन स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव 10 सितंबर से प्रभावी हो जाएगा।
ट्रेनों का समय और ठहराव की स्थिति
कुशीनगर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22538): लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली यह ट्रेन 10 सितंबर से रात 11:15 बजे भीमसेन स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद रात 11:17 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
साबरमती एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19165): अहमदाबाद-साबरमती एक्सप्रेस का ठहराव भी 10 सितंबर से शुरू हो रहा है। यह ट्रेन रात 10:45 बजे भीमसेन पहुंचेगी और 10:47 बजे रवाना होगी। इसके लिए प्रारंभिक स्टेशन अहमदाबाद से यात्रा की शुरुआत 9 सितंबर से होगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस नए ठहराव से क्षेत्रीय यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारणी और आरक्षण की अद्यतन स्थिति जांच लें।