• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में आज 1.25 करोड़ लाडली बहनों को मिलेंगे 1750 रुपये, CM मोहन यादव मैहर में 2,148 करोड़ करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख 13 हजार बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक स...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 19 Aug 2026 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 19 Aug 2026 10:36:20 AM (IST)
एमपी में आज 1.25 करोड़ लाडली बहनों को मिलेंगे 1750 रुपये, CM मोहन यादव मैहर में 2,148 करोड़ करेंगे अंतरित
एमपी में आज 1.25 करोड़ लाडली बहनों को मिलेंगे 1750 रुपये

HighLights

  1. 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित हुए 2,148 करोड़ रुपये
  2. मासिक 1,500 रुपये के साथ रक्षाबंधन के 250 रुपये अतिरिक्त
  3. योजना में अब तक 63,248 करोड़ रुपये की राशि अंतरित

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख 13 हजार बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 2,148 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। इसमें प्रतिमाह मिलने वाले 1,500 रुपये के अतिरिक्त 250 रुपये रक्षाबंधन के लिए विशेष रूप से दिए जाएंगे।

लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त और रक्षाबंधन का विशेष उपहार

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के रूप में 1,500 प्रति हितग्राही के हिसाब से 1,835.46 करोड़ रुपये अंतरित होंगे। रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर 250 प्रति हितग्राही के मान से 312.83 करोड़ रुपये अतिरिक्त अंतरित किए जाएंगे।


अब तक 63 हजार करोड़ से अधिक की सहायता राशि अंतरित

योजना में जून 2023 से अगस्त 2026 तक लाभार्थी महिलाओं के खातों में 63 हजार 248 करोड़ रुपये की सहायता राशि अंतरित की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें- इंदौर में बनेंगे 70 नए गेंट्री गेट, कनाड़िया से खजराना मंदिर तक बनेगी लिंक रोड, नामांतरण प्रक्रिया होगी आसान; MIC बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर