• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Ladli Behna Yojana 41st Installment: लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त कब आएगी? जानें स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया

Ladli Behna Yojana 41st Installment Date: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 40 किस्तें जारी होने के बाद अब महिलाओं को 41वीं किस्त का इंतजार है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 10:53:17 AM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 10:59:08 AM (IST)
Ladli Behna Yojana 41st Installment: लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त कब आएगी? जानें स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया
Ladli Behna Yojana: 41वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है

HighLights

  1. लाड़ली बहना योजना की 40 किस्तें अब तक जारी
  2. 41वीं किस्त का लाभार्थी महिलाओं को इंतजार है
  3. आधार लिंक बैंक खाता और डीबीटी जरूरी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana Update) लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक मदद का महत्वपूर्ण जरिया बन चुकी है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने सीधे बैंक खाते में आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक 40 किस्तें जारी हो चुकी हैं और लाभार्थी महिलाओं को 41वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 41 Kist)का इंतजार है।

10 से 12 तारीख के बीच आ सकती है राशि

सरकार सामान्य तौर पर हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच किस्त (Ladli Behna Yojana October Installment) जारी करती है। इसी आधार पर योजना की 41वीं किस्त अगले महीने 10 से 12 तारीख के बीच जारी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी सरकार की ओर से किस्त की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।


त्योहार या किसी विशेष अवसर पर सरकार किस्त निर्धारित तारीख से पहले भी जारी कर सकती है। आधिकारिक घोषणा के बाद राशि पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की जाएगी।

किस्त अटकने से बचने के लिए करें ये काम

कई बार बैंक खाते या दस्तावेजों से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण किस्त का भुगतान अटक सकता है। ऐसे में लाभार्थियों को पहले ही कुछ जरूरी चीजें चेक कर लेनी चाहिए।

  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • खाते में डीबीटी सुविधा एक्टिव होनी चाहिए।
  • समग्र पोर्टल पर ई-केवाईसी पूरी होनी जरूरी है।

इनमें किसी तरह की कमी होने पर किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है।

ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

लाभार्थी अपना भुगतान और आवेदन स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकती हैं। इसके लिए लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' विकल्प चुनें।

इसके बाद समग्र आईडी या आवेदन क्रमांक दर्ज करें। मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद भुगतान का स्टेटस देखा जा सकता है। इससे यह भी पता चल जाएगा कि अगली किस्त के भुगतान में कोई समस्या तो नहीं है।

पैसे नहीं आएं तो यहां करें शिकायत

अगर सरकार की ओर से किस्त की तारीख घोषित होने के बाद भी खाते में राशि नहीं आती है, तो लाभार्थी योजना की हेल्पलाइन 0755-2700800 पर संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा अपनी ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में जाकर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से भी समस्या की जानकारी दी जा सकती है। अधिकारी भुगतान से जुड़ी समस्या की जांच कर समाधान में मदद कर सकते हैं।