• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खातों में जमा हुई सितंबर की किस्त, बीना में सीएम मोहन यादव ने की राशि ट्रांसफर

Ladli Behna Yojana: महिलाओं को सशक्त करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना शुरू की है। सितंबर माह के लिए प्रदेश की प्रत्येक लाड़ली बहना क...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 09 Sep 2024 07:28:52 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Sep 2024 03:54:06 PM (IST)
Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खातों में जमा हुई सितंबर की किस्त, बीना में सीएम मोहन यादव ने की राशि ट्रांसफर
कुल मिलाकर 54 करोड़ 73 लाख 10 हजार 500 रुपए का भुगतान किया जाएगा।

HighLights

  1. सागर के बीना में आयोजित होगा कार्यक्रम
  2. मुख्यमंत्री मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे राशि
  3. लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे मुख्यमंत्री

नई दुनिया, बीना (Ladli Behna Yojana)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना (MP Ladli Behna Yojana) की माह सितंबर की राशि ट्रांसफर की। यह कार्यक्रम सागर जिले के बीना में आयोजित हुआ।

इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की राशि लाभार्थियों के खातों में जमा की गई। बता दें, सितंबर माह में प्रत्येक लाड़ली बहना को 1250 रुपए के हिसाब से 54 करोड़ 73 लाख 10 हजार 500 रुपये का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया गया। योजना का लाभ उठाने वालीं प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों को इसका बेसब्री से इंतजार था।

साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत माह अगस्त की राशि का सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की गई। जिलास्तर पर कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से योजना के हितग्राही और सम्बंधित अधिकारी जुड़े।

naidunia_image

बीना में पहली बार होगा ऐसा

कांग्रेस से भाजपा में आईं विधायक निर्मला सप्रे की मांगों को मूर्त रूप देने मुख्यमंत्री मोहन यादव बीना आए। हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद वह सड़क मार्ग से कृषि उपज मंडी स्थित सभा स्थल पहुंचे और जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद वह विधायक निर्मला सप्रे के घर भी गए। बीना के इतिहास में यह पहली बार होगा कि प्रदेश का कोई मुख्यमंत्री विधायक के घर गया।