• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ladli Behna Yojana MP: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को कैबिनेट ने दी मंजूरी

Ladli Behna Yojana MP: लाड़ली बहना योजना के लिए 23 से 60 वर्ष के बीच की विवाहित महिलाओं को सरकार 1 हजार रुपये महीने देगी।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 25 Feb 2023 04:14:42 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Feb 2023 04:22:42 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Ladli Behna Yojana MP: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को कैबिनेट ने दी मंजूरी

Ladli Behna Yojana MP: भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को मंजूरी दी गई। इस दायरे में लगभग एक करोड़ महिलाएं आएंगी। 23 से 60वर्ष के बीच की विवाहित महिलाओं को सरकार एक हजार रुपये प्रति महीने पोषण भत्ता देगी। वहीं 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को मिलने वाली छह सौ रुपये प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन में राज्य सरकार चार सौ रुपये अतिरिक्त प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहनों के सशक्तिकरण के लिए, महिला सशक्तिकरण के लिए, आज हमारी कैबिनेट ने बहुत ऐतिहासिक फैसला किया है। आज मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को अनुमोदित किया है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में किसी भी वर्ग किसी भी जाति से कि बहन हो उसे योजना का लाभ मिलेगा।

पात्रता- जिनकी उम्र 23 साल से ज्यादा की होगी उनके खाते में 1000 रुपये प्रतिमाह डाला जाएगा। 60 साल से ऊपर की उम्र के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना लागू है। लेकिन वह अभी 600 रुपये मिलती है। उसमें ये राशि जोड़कर उन्हें 1000 रुपये न्यूनतम करेंगे। 60 साल से ऊपर की बहनों को 1000 रुपये मिल जाएंगे।


5 मार्च से लेना शुरू होंगे आवेदन

सीएम शिवराज ने कहा, इस योजना के आवेदन हम 5 मार्च से लेना प्रारंभ करेंगे। 5 मार्च को हम इस योजना को लांच करेंगे लेकिन इसके बाद होली और रंग पंचमी के बाद 15 मार्च से आवेदन भरे जाएंगे। यह आवेदन बहुत सरल है। इसके लिए बहनों को कहीं नहीं जाना है। उनके गांव में ही आवेदन भरवाने के लिए टीम आएगी। फार्म भरवाने में सहायता के लिए भी हमारे प्रशासनिक कर्मचारी के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। मार्च-अप्रैल में यह आवेदन भरने का काम पूरा हो जाएगा।

आवेदन भरने के लिए होगी व्यवस्था

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, शहरों के वार्ड में भी, नगर पंचायतों में वार्ड छोटे हैं तो एक ही शिविर लगाएंगे आवेदन भरने के लिए। अगर महानगरों में वार्ड बड़े हैं तो वार्ड का विभाजन करके भी शिविर लगाए जाएंगे। सहजता और आसानी से बहने अपना आवेदन भर सकें इसकी पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। मुझे पूरा विश्वास है कि बहन इस पैसे का उपयोग परिवार को सशक्त करने में ही करेंगी, परिवार की बेहतरी के लिए करेंगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।