• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल की सड़कों पर लॉ छात्र का तांडव, नशे में धुत होकर अंधाधुंध चलाई कार, 40 से ज्यादा घायल

राजधानी की सड़कों पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार ने ऐसा आतंक मचाया कि जहां-जहां से वह गुजरी, वहां चीख-पुकार मच गई। शराब के नशे में धुत कालेज छात्र रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-1 से मिनाल रेसीडेंसी तक करीब 12 किलोमीटर तक कार दौड़ाता रहा और रास्ते में आने वाले लोगों, वाहनों, ठेलों और बाइक सवारों को बेरहमी से टक्कर मारता चला गया।

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 24 May 2026 08:16:38 AM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 08:29:42 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल की सड़कों पर लॉ छात्र का तांडव, नशे में धुत होकर अंधाधुंध चलाई कार, 40 से ज्यादा घायल
प्रतीकात्मक फोटो, एआई से निर्मित की गई है।

HighLights

  1. शराब के नशे में लॉ छात्र ने स्टेशन से मिनाल तक 12 किमी तक कार दौड़ाते हुए 40 से ज्यादा लोगों को घायल किया
  2. कार पंचर होने के बाद सैकड़ों लोगों ने आरोपित को घेर लिया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया
  3. घटना में महिला और बच्चों समेत कई लोग घायल हुए, एक मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार ने करीब 12 किलोमीटर तक सड़कों पर आतंक मचा दिया। शराब के नशे में धुत एक लॉ कॉलेज छात्र ने रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-1 से मिनाल रेसीडेंसी तक कार दौड़ाते हुए रास्ते में आने वाले वाहनों, ठेलों, बाइक सवारों और राहगीरों को टक्कर मार दी।

इस सनसनीखेज घटनाक्रम में महिला और बच्चों समेत 40 से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि एक मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार का पीछा किया और मिनाल रेसीडेंसी के पास कार पंचर होने पर चालक को पकड़ लिया।


बजरिया से शुरू हुआ तांडव

पुलिस के अनुसार पुष्पा नगर निवासी 19 वर्षीय सर्वा दुबे लॉ प्रथम वर्ष का छात्र है। वह अपने दोस्त आदित्य हरियालिया की कार से बैरागढ़ स्थित एक क्लब में जन्मदिन पार्टी मनाने गया था। पार्टी में शराब पीने के बाद वह कार चलाकर रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां उसने सबसे पहले एक राहगीर को टक्कर मारी।

इसके बाद आरोपित ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और चांदबड़, सेमरा गेट, सब्जी मंडी, कोलुआ, गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र होते हुए मिनाल रेसीडेंसी तक कई लोगों को टक्कर मारता रहा। इस दौरान बाइक, कार, हाथ ठेले, आइसक्रीम ठेले और पैदल चल रहे लोग उसकी चपेट में आए।

सैकड़ों लोगों ने किया पीछा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपित कई बार कार रिवर्स लेकर लोगों को कुचलने की कोशिश भी कर रहा था। लगातार हो रहे हादसों से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। आखिरकार मिनाल रेसीडेंसी गेट नंबर-3 के पास कार का पहिया पंचर हो गया और वाहन रुक गया।

इसके बाद भीड़ ने चालक सर्वा दुबे और कार मालिक आदित्य हरियालिया को बाहर निकालकर जमकर पीटा। मौके पर पहुंची बजरिया थाना पुलिस ने किसी तरह आरोपित को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें- भोपाल में नाबालिगों से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क की जांच तेज, नशा और ब्लैकमेलिंग के जरिए मतांतरण का जाल बिछाने का आरोप

पुलिस जुटा रही घायलों का आंकड़ा

घटना बजरिया, अशोका गार्डन और अयोध्या नगर थाना क्षेत्रों में हुई। पुलिस लगातार अस्पतालों और पीड़ितों से संपर्क कर घायलों की सही संख्या और उनकी स्थिति की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस मामले में घायल लोगों की संख्या और गंभीर घायलों की जानकारी जुटा रही है। लगातार घायलों से संपर्क किया जा रहा है और आरोपित पर केस दर्ज किया गया है।-शिल्पा कौरव, थाना प्रभारी, बजरिया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।