• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'स्लीपर सेल' ध्वस्त, आगरा का प्रदीप शुक्ला गिरफ्तार; एसटीएफ ने सीमा पर दबोचा

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी प्रदीप शुक्ला को गिरफ्तार किया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Thu, 09 Apr 2026 09:37:38 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Apr 2026 09:37:38 PM (IST)
एमपी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'स्लीपर सेल' ध्वस्त, आगरा का प्रदीप शुक्ला गिरफ्तार; एसटीएफ ने सीमा पर दबोचा
एमपी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'स्लीपर सेल' ध्वस्त( फाइल फोटो)

HighLights

  1. लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अहम सदस्य गिरफ्तार
  2. 10 से अधिक गंभीर मामलों में है आरोपी
  3. फरारी के दौरान लगातार बदल रहा था लोकेशन

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी प्रदीप शुक्ला को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से आगरा निवासी प्रदीप शुक्ला गिरोह के उस अहम नेटवर्क का हिस्सा था, जो मध्य प्रदेश और आसपास के राज्यों में गैंग की गतिविधियों को विस्तार दे रहा था।

गांव से घेराबंदी कर पकड़ा

एसटीएफ ने उसे राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर धौलपुर-मुरैना के बीच एक गांव से घेराबंदी कर पकड़ा। बताया जा रहा है कि वह गोवा, पंजाब और हरियाणा में फरारी काट चुका था और पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। गिरफ्तारी के समय वह राजस्थान भागने की फिराक में था।


जांच में सामने आया है कि अशोकनगर में हाल ही में दी गई धमकियों के मामले में उसकी भूमिका अहम थी। वह संभावित शिकार की पहचान करने, उनकी गतिविधियों पर नजर रखने और जानकारी गिरोह तक पहुंचाने का काम करता था।

10 से अधिक गंभीर मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार प्रदीप शुक्ला पर हत्या के प्रयास, रंगदारी और अवैध हथियारों से जुड़े 10 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। वह स्लीपर सेल की तरह काम करते हुए मध्य प्रदेश में गैंग के लॉजिस्टिक और सूचना तंत्र को संभाल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह इंटरनेट कॉलिंग का उपयोग करता था और बार-बार सिम कार्ड बदलता था।

डीजीपी ने जांच एसटीएफ को सौंपी थी

बताया जा रहा है कि पिछले दो महीनों में बिश्नोई गैंग के नाम पर प्रदेश में धमकी और अन्य घटनाओं के बाद डीजीपी ने जांच एसटीएफ को सौंपी थी। इसके लिए एसआईटी का गठन किया गया है, जो पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। एडीजी एसटीएफ डी. श्रीनिवास वर्मा ने प्रदीप शुक्ला की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें- एम्स भोपाल में गंभीर कुपोषण से जूझ रहे बच्चे को मिली नई जिंदगी, मौत को मात देकर स्वस्थ हुआ मासूम