MPBSE Board Result 2024 Class 10th, 12th: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं-12वीं का रिजल्ट लाइव अपडेट
HIGHLIGHTS
एमपी बोर्ड ने शाम 4 बजे बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया।
10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम सामने आए।
इस साल 17 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी बोर्ड की परीक्षाएं।
MP Board Result 2024 Highlights: मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने 10वीं में टॉप किया है। अनुष्का को 495 अंक मिले हैं। कालापीपल शाजापुर के जयंत यादव ने 12वीं में टॉप किया है। मालूम हो कि इस साल इन दोनों परीक्षाओं में 17 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।