PM Modi in MP: बीना में पीएम मोदी ने पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स का किया भूमिपूजन, बोले- कांग्रेस ने लोगों को तरसाकर रखा, सनातन को नष्ट करना चाहता है INDIA अलायंस
बीना में रिफाइनरी परिसर में पेट्रोकेमिकल्स कांप्लेक्स का भूमिपूजन हुआ।
मध्य प्रदेश की 10 नई औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास।
मुख्यमंत्री शिवराज के अनुसार पेट्रो केमिकल प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में अब तक का एक स्थान पर सबसे बड़ा निवेश है।
PM Modi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश प्रवास पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह करीब दस बजे वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। यहां से वे हेलीकाप्टर के जरिए बीना पहुंचे। प्रधानमंत्री ने बीना रिफाइनरी परिसर में पेट्रोकेमिकल्स कांप्लेक्स का भूमिपूजन किया। इस निर्माण पर लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी। पीएम ने इसके साथ ही मध्य प्रदेश की 10 नई औद्योगिक परियोजनाओं का भी सिंगल क्लिक के जरिए शिलान्यास किया।