RSKMP 5th 8th Result 2024: पांचवी कक्षा में 90.97 बच्चे उत्तीर्ण, 8वीं के 87.71 विद्यार्थी सफल, राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किए परिणाम, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
MP Board 5th 8th Result 2024 LIVE: राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किया परीक्षा परिणाम
RSKMP 5th 8th Result 2024 LIVE : पांचवीं कक्षा के 12 लाख से अधिक विद्यार्थी हुए थे परीक्षा में शामिल।
MP 5th 8th Result 2024 News LIVE: आठवीं कक्षा के 11 लाख से अधिक बच्चों ने दी थी परीक्षा।
डिजिटल डेस्क, भोपाल (RSKMP MP 5th 8th Result 2024 LIVE News Updates )। मध्य प्रदेश बोर्ड के कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा परिणाम का इंतजार खत्म हुआ। राज्य शिक्षा केंद्र ने मंगलवार को इन परीक्षाओं के परिणाम जारी किए। इस परीक्षा में पांचवीं कक्षा के 12 लाख से अधिक और आठवीं कक्षा के 11 लाख से अधिक बच्चे सहित करीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। हालांकि, विद्यार्थी दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद विद्यार्थी राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट पर लागइन कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे और अंकों का विवरण डाउनलोड कर सकेंगे।