यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Local Holidays in Bhopal: भोपाल में चार स्थानीय अवकाश घोषित, यहां देखें कब-कब रहेगी सरकारी छुट्टी
भोपाल में दशहरा व दीपावली पर दो-दो दिन रहेगी सरकारी छुट्टी। अनंत चतुर्दशी और गैस त्रासदी स्मृति दिवस पर भी बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, संस्थाएं।
By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sun, 17 Mar 2024 10:45:28 AM (IST)Updated Date: Sun, 17 Mar 2024 10:45:28 AM (IST)
प्रतीकात्मक चित्र भोपाल। राज्य शासन ने वर्ष 2024 में भोपाल स्थित सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए 04 स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है। प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इस साल अनंत चतुर्दशी पर्व के मौके पर बुधवार 17 सितंबर को भोपाल में स्थानीय अवकाश रहेगा। अनंत चतुर्दशी को दसदिवसी गणेशोत्सव का समापन होता है, नगर में भव्य चल समारोह निकलते हैं और गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होता है।
अक्टूबर में दशहरा (12 अक्टूबर) से एक दिन पहले महाअष्टमी/महानवमी के अवसर पर 11 अक्टूबर शुक्रवार को भी अवकाश रहेगा। वहीं दीपावली (31 अक्टूबर) के अगले दिन 01 नवंबर शुक्रवार को भी भोपाल में स्थानीय अवकाश रहेगा। यानी दशहरा और दीपावली पर भोपाल में लगातार दो दिन शासकीय कार्यालय व संस्थाएं बंद रहेंगी।
इसके अलावा गैस त्रासदी स्मृति दिवस (केवल भोपाल शहर के लिए) मंगलवार 03 दिसंबर को भी हर साल की तरह इस साल भी स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।