Lockdown in Bhopal: भोपाल में 33 घंटे का लॉकडाउन शुरू, सुबह आठ बजे तक खुलेंगे सांची पार्लर
Lockdown in Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को भी अघोषित लाॅकडाउन ।
By Hemant Kumar Upadhyay
Edited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sat, 27 Mar 2021 10:00:36 PM (IST)
Updated Date: Sat, 27 Mar 2021 10:00:36 PM (IST)
Lockdown in Bhopal: भोपाल (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कोरोना संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ों के चलते शहर फिर बंद हो गया है। शनिवार रात नौ बजे से 33 घंटे का लाकडाउन शुरू हो गया, जो सोमवार सुबह छह बजे तक रहेगा। इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं की छूट रहेगी। हालांकि, सोमवार को भी अघोषित लाकडाउन रहेगा, क्योंकि कलेक्टर अविनाश लवानिया ने होली को देखते हुए इस दिन धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए हैं।
इसके तहत किसी भी तरह के जुलूस, जश्न या उत्सव पर प्रतिबंध है। अनावश्यक आवाजाही नहीं हो सकेगी, जबकि सभी कार्यालय एवं व्यावसायिक संस्थान बंद रहेंगे। लोग निजी तौर पर घर में रहकर त्योहार मना सकेंगे।
इन्हें मिलेगी छूट
- रविवार सुबह आठ बजे तक सांची पार्लर खुले रहेंगे। जहां से लोग दूध ले सकते हैं।
- शहर में करीब 200 पेट्रोल पंप हैं। इनमें से 15 पंप ही खुले रखे जाएंगे।
- करीब 2,500 मेडिकल स्टोर्स खुले रहेंगे।
- परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों व शिक्षकों को छूट रहेगी।
- रजिस्ट्री कार्यालय भी खुले रहेंगे।
- अस्पताल समेत अन्य अति-आवश्यक सेवाओं को छूट मिलेगी।
- मीडियाकर्मी संस्थान का कार्ड दिखाकर आ-जा सकेंगे।