• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में मतदान के दिन 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को रहेगा अवकाश

Lok Sabha Chunav 2024: दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में शामिल सात सीटों टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद एवं बैतूल के लिए गुरुवार को अधिसूचन...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 08:29:33 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 Mar 2024 08:43:19 PM (IST)
Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में मतदान के दिन 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को रहेगा अवकाश
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024

HighLights

  1. निगोशिएबल इन्सट्रूमेंट्स एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
  2. दूसरे चरण के चुनाव की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ प्रारंभ हो गई।
  3. दूसरे चरण के लिए पहले दिन होशंगाबाद से भाजपा के प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने नामांकन पत्र जमा किया।

Lok Sabha Chunav 2024: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरणों में होंगे। पहले चरण में 19 अप्रैल (शुक्रवार), दूसरे चरण में 26 अप्रैल (शुक्रवार) तीसरे चरण में सात मई (मंगलवार) और चौथे चरण में 13 मई (सोमवार) को मतदान होगा।

सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें, इसके लिए मतदान दिवस पर सामान्य अवकाश रहेगा। बैंक समेत अन्य संस्थानों में भी अवकाश रहेगा। इसके लिए निगोशिएबल इन्सट्रूमेंट्स एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

अधिसूचना जारी होते ही होशंगाबाद से भाजपा के दर्शन सिंह ने भरा नामांकन पत्र

मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में शामिल सात सीटों (टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद एवं बैतूल) के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र स्वीकार करने का क्रम प्रारंभ हो गया। पहले दिन होशंगाबाद से भाजपा के प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने नामांकन पत्र जमा किया। चार अप्रैल तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। उधर, रिटर्निंग आफिसर के कार्यालयों में पहले चरण के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधि मान्य पाए गए।


naidunia_image

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ प्रारंभ हो गई। कार्यालयीन दिवस पर सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे। इनकी जांच पांच अप्रैल को होगी और आठ अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

मतदान 26 अप्रैल को होगा। पहले चरण में शामिल सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, जबलपुर और छिंदवाड़ा सीट के लिए जो नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, उनमें से भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। 30 मार्च दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्नों का आवंटन कर दिया जाएगा।