• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा, पार्टी के पक्ष में वोट शेयर का टूटेगा रिकॉर्ड

नर्सिंग कॉलेज घोटाले में तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की भूमिका को लेकर किए गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरा मामला क...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 31 May 2024 10:07:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 May 2024 10:08:36 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा, पार्टी के पक्ष में वोट शेयर का टूटेगा रिकॉर्ड
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि चुनाव में प्रधानमंत्री ने आठ जनसभा और दो रोड शो किए।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 के चुनाव में पूर्ण बहुमत की बात की थी, पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।
  2. 2019 के चुनाव में 300 पार की बात कही और पार्टी ने 300 से अधिक सीटों पर विजय हासिल की।
  3. प्रधानमंत्री ने जो कहा, वो पूरा किया। इस बार उन्होंने 400 पार का नारा दिया है और पूरे देश में 400 पार के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । पूरे देश में अबकी बार 400 पार की गूंज है। हर तरफ भाजपा के पक्ष में माहौल है और मोदी की सुनामी चल रही है। मध्य प्रदेश के लोकसभा चुनाव परिणाम राजनीतिक विश्लेषकों और अनुसंधानकर्ताओं के लिए अध्ययन का विषय बनेंगे। 80 प्रतिशत बूथों पर जीत मिलेगी और 68 प्रतिशत वोट भाजपा को मिलेंगे।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने यह बात शुक्रवार को प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा जीत को लेकर आश्वस्त है, पार्टी के पक्ष में वोट शेयर का रिकॉर्ड टूटेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 के चुनाव में पूर्ण बहुमत की बात की थी, पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। 2019 के चुनाव में 300 पार की बात कही और पार्टी ने 300 से अधिक सीटों पर विजय हासिल की। प्रधानमंत्री ने जो कहा, वो पूरा किया। इस बार उन्होंने 400 पार का नारा दिया है और पूरे देश में 400 पार के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं।

लगातार दो बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जो पटखनी खाई है, उसके चलते उसके अंदर बैठे डर के चोर ने उसे सपा से गठबंधन करने को मजबूर किया। कांग्रेस ने नया इतिहास बनाते हुए 29 में से सिर्फ 27 सीटों पर ही चुनाव लड़ा।

कांग्रेस पहली पीढ़ी को छोड़ने को तैयार नहीं

एक तरफ भारतीय जनता पार्टी में तीसरी पीढ़ी नेतृत्व कर रही है, दूसरी तरफ कांग्रेस अपनी पहली पीढ़ी को ही छोड़ने को तैयार नहीं है। जैसे बंदरिया मरने के बाद भी बच्चे को नहीं छोड़ती, वैसे कांग्रेस पहली पीढ़ी को नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस का मनोबल गिरा है और इसका अंदाज इससे ही लगाया जा सकता है कि तीन बार सांसद रहे राहुल गांधी ने अपनी पैतृक सीट अमेठी छोड़ दी और ऐसे केरल भाग गए। सोनिया गांधी ने अपनी जीती हुई सीट छोड़ दी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि चुनाव में प्रधानमंत्री ने आठ जनसभा और दो रोड शो किए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चार सभा, एक रोड शो, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सात सभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छह सभा, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मप्र में लगभग 180 से अधिक सभा और 58 रोड शो किए। मैंने भी 29 लोकसभा क्षेत्रों की 171 विधानसभाओं एवं 192 अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता की।

नर्सिंग घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं

नर्सिंग कॉलेज घोटाले में तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की भूमिका को लेकर किए गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरा मामला कोर्ट में चल रहा है। हम सब उसका सम्मान करते हैं। कोर्ट के निर्णय के आधार पर सीबीआई जांच चल रही है। सीबीआई की जांच में कोर्ट जो निर्देश दे रहे हैं, उसके आधार पर हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। जो कोर्ट और सीबीआई कहेगी, हमारी भूमिका 100 प्रतिशत उसके साथ खड़े होने की रहेगी।