• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा, मप्र में दिए ये निर्देश

चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देश के आधार पर मप्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान को ...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sun, 10 Dec 2023 06:34:17 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 Dec 2023 06:34:17 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024:  चुनाव आयोग अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा, मप्र में दिए ये निर्देश

HighLights

  1. मतदान केंद्रों के सत्यापन और मतदाता सूची के पुनरीक्षण का विशेष अभियान 20 से
  2. छह जनवरी को मतदाता सूची का प्रारंभिक और आठ फरवरी को अंतिम प्रकाशन
  3. ठ फरवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन होगा, जिसके आधार पर चुनाव कराए जाएंगे।

Lok Sabha Election 2024: राज्‍य ब्‍यूरो, भोपाल। चुनाव आयोग अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। मतदान केंद्रों के सत्यापन के साथ मतदाता सूची के पुनरीक्षण का विशेष अभियान 20 दिसंबर से प्रारंभ होगा। जिस मतदाता का नाम सूची में दो स्थान पर दर्ज है या फिर उसकी फोटो की गुणवत्ता खराब है, उन्हें सुधारा जाएगा। यह कार्य पांच जनवरी तक चलेगा और छह जनवरी को सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दावे-आपत्ति लिए जाएंगे। आठ फरवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन होगा, जिसके आधार पर चुनाव कराए जाएंगे।

सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश

चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देश के आधार पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान को चलाने के निर्देश दिए हैं। 20 दिसंबर से पांच जनवरी 2024 तक मतदाता सूची के शुद्धीकरण का काम होगा। इसमें उन पांच लाख 43 हजार मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा, जो घर-घर संपर्क के दौरान अनुपस्थित पाए गए थे।


आवेदनों पर होगा निर्णय

इसके साथ ही सूची से नाम हटाने के जो आवेदन प्राप्त हुए थे, उन पर निर्णय लिया जाएगा। एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की उम्र वाले युवा का नाम सूची में जोड़ा जाएगा। नाम हटाने या संशोधन के आवेदन 22 जनवरी तक लिए जाएंगे। दो फरवरी तक इनका निराकरण कर छह फरवरी को अंतिम रूप देकर आठ फरवरी को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारियों का तीन चरणों में प्रशिक्षण भी प्रारंभ होगा।

प्रदेश में मतदाता

कुल मतदाता- 5,60,60,925

पुरुष- 2,88,25,607

महिला- 2,72,33,945

थर्ड जेंडर- 1,373

सेवा मतदाता- 75,304