• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में भाजपा को MP की इन 10 सीटों पर खतरा, नई रणनीति पर हो रहा काम

Loksabha Election 2024: मध्य प्रदेश की 10 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जिन पर भाजपा को संकट है, ऐसे में इन सीटों पर जीत के लिए भाजपा नई रणनीति पर कार्य कर रही...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 08 Jan 2024 08:43:58 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jan 2024 08:43:58 AM (IST)
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में भाजपा को MP की इन 10 सीटों पर खतरा, नई रणनीति पर हो रहा काम
मध्‍य प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा को खतरा

HighLights

  1. मप्र की 10 लोकसभा सीट पर भाजपा को खतरा
  2. विधानसभा चुनाव में इन क्षेत्रों से मिली थी हार
  3. भाजपा नई रणनीति पर कर रही कार्य

Loksabha Election 2024 राज्य ब्यूरो, भोपाल। 2019 के लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा को छोड़कर शेष 28 सीटों पर भाजपा जीती थी। इस बार छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा वरिष्ठ चेहरे को उतार सकती है। वहीं, संसदीय सीट भाेपाल को लेकर भी निर्णय होगा।

इधर, मध्य प्रदेश की 10 लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। इनमें छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सभी सातों विधानसभा सीटें कांग्रेस ने जीती हैं। इसी तरह मुरैना की पांच, भिंड की चार, ग्वालियर की चार, टीकमगढ़ की तीन, मंडला की पांच, बालाघाट की चार, रतलाम की चार, धार की पांच और खरगोन लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों में से पांच पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।


naidunia_image

भाजपा के लिए ये सीटें सुरक्षित

भाजपा अब लोकसभा चुनाव में हारी हुई विधानसभा सीटों को लेकर मंथन करेगी और लोकसभा चुनाव की दृष्टि से इन सीटों पर मजबूत पकड़ बनाने में जुटेगी। भाजपा के लिए खजुराहो, होशंगाबाद, देवास, इंदौर और खंडवा लोकसभा क्षेत्र सुरक्षित है, यहां सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा को जीत मिली है।

11 जनवरी को होगी बैठक

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मध्य प्रदेश भाजपा की चिंतन बैठक 11 जनवरी को प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगी। मोहन सरकार बनने के बाद भाजपा कोर ग्रुप की यह पहली बैठक होगी। इसमें सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बूथ सशक्तिकरण की रणनीति के तहत बूथवार कार्ययोजना तय की जाएगी। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित कोर ग्रुप के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।