• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्खास्‍त आईएएस अधिकारी जोशी दंपति के खिलाफ लुक आउट नोटिस

बर्खास्त आईएएस अफसर दंपति अरविंद-टीनू जोशी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो गया है।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 19 Sep 2014 12:54:34 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Sep 2014 12:56:42 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बर्खास्‍त आईएएस अधिकारी जोशी दंपति के खिलाफ लुक आउट नोटिस

भोपाल (ब्यूरो)। बर्खास्त आईएएस अफसर दंपति अरविंद-टीनू जोशी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो गया है। इमिग्रेशन अथॉरिटी ने लोकायुक्त की मांग पर एक साल के लिए नोटिस जारी किया है। ये कदम दोनों के विदेश भागने की आशंका के मद्देनजर उठाया गया है। 22 सितंबर को कोर्ट में फिर सुनवाई होगी। इसमें लोकायुक्त दोनों को फरार घोषित करने की मांग कर सकती है।

भोपाल की विशेष अदालत ने अरविंद-टीनू जोशी के अलावा आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की मियाद 22 सितंबर तक बढ़ाई है। लोकायुक्त पुलिस दोनों की तलाश में दिन-रात एक किए हुए हैं। तीन-चार टीमें दिल्ली, गाजियाबाद, रायसेन सहित अन्य स्थानों पर बार-बार दबिश दे रही हैं पर कहीं भी उसे न तो सफलता मिली है और न ही कोई सुराग मिला है।


लोकायुक्त को आशंका है कि दोनों विदेश भाग सकते हैं इसलिए इमिग्रेशन अथॉरिटी से अनुरोध किया गया था दोनों पर नजर रखी जाए। लोकायुक्त के अनुरोध को मानते हुए अथॉरिटी ने दोनों के खिलाफ एक साल के लिए लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। लोकायुक्त के अधिकारियों ने बताया कि लुक आउट नोटिस जारी होने से किसी भी एयरपोर्ट पर दोनों के नजर आने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।