• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल की सैनी इंडेन गैस एजेंसी पर छह महीने में दूसरी बार गैस चोरी पकड़ी गई, 12 हजार उपभोक्ताओं से ठगी का आरोप

भोपाल की अयोध्या बायपास स्थित सैनी इंडेन गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में है। जांच में 26 घरेलू गैस सिलिंडरों में दो से तीन किलो तक गैस कम मिली।

By Madanmohan malviyaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 10:29:55 PM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 10:29:55 PM (IST)
भोपाल की सैनी इंडेन गैस एजेंसी पर छह महीने में दूसरी बार गैस चोरी पकड़ी गई, 12 हजार उपभोक्ताओं से ठगी का आरोप
एमपी के भोपाल में सैनी इंडेन गैस एजेंसी में फिर मिली अनियमितता (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 26 सिलिंडरों में निर्धारित मात्रा से कम गैस मिली
  2. पांच सिलिंडरों की सील टूटी हुई पाई गई
  3. छह महीने में दूसरी बार सामने आया मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अयोध्या बायपास स्थित सैनी इंडेन गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में आ गई है। पिछले छह महीनों में दूसरी बार गैस सिलिंडरों से गैस चोरी का मामला सामने आया है। जांच के दौरान 26 घरेलू गैस सिलिंडरों में निर्धारित मात्रा से दो से तीन किलो तक गैस कम पाई गई।

इसके अलावा पांच सिलिंडरों की सील टूटी हुई मिली। जांच के बाद एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। इससे एजेंसी से जुड़े करीब 12 हजार उपभोक्ताओं के साथ लंबे समय से अनियमितता होने की आशंका जताई जा रही है।


पहले भी जांच में मिली थी कमी

जानकारी के अनुसार, करीब छह महीने पहले भी खाद्य विभाग की टीम ने सैनी इंडेन गैस एजेंसी के एक वाहन की जांच की थी। उस समय भी सिलिंडरों की तौल में दो से तीन किलो तक गैस कम मिली थी। यह मामला एडीएम कोर्ट तक पहुंचा था, लेकिन एजेंसी संचालक के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अनियमितताओं पर रोक नहीं लग सकी।

गैस आपूर्ति की आशंकाओं के बीच जांच

हालिया जांच ऐसे समय में हुई है जब ईरान-इजराइल युद्ध के कारण गैस आपूर्ति को लेकर चिंताएं बनी हुई थीं। आरोप है कि इसी दौरान सिलिंडरों से गैस निकालकर उपभोक्ताओं को कम मात्रा वाले सिलिंडर दिए गए।

जांच में बड़ी संख्या में सिलिंडरों में कमी मिलने के बाद खाद्य विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गोदाम जांच के दौरान टीम से हुई थी बहस

करीब ढाई महीने पहले मालीखेड़ी स्थित गैस गोदाम की जांच के दौरान भी विवाद की स्थिति बनी थी। खाद्य विभाग की टीम जब सिलिंडरों की जांच करने पहुंची तो संचालक ने तौल प्रक्रिया पर आपत्ति जताई और टीम से बहस की।

संचालक का कहना था कि खाद्य विभाग को सिलिंडरों की तौल कराने का अधिकार नहीं है। इसके बाद सहायक आपूर्ति अधिकारी संदीप भार्गव ने नापतौल विभाग की टीम को बुलाया। टीम ने सिलिंडरों की जांच की, जिसमें अनियमितताओं की पुष्टि हुई थी।

इनका कहना है

गैस चोरी और उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी के मामले में एजेंसी संचालक सुनील सैनी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने संबंधी प्रतिवेदन एडीएम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है। कोर्ट के निर्देश के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-चंद्रभान सिंह जादौन, जिला आपूर्ति नियंत्रक