Anemia Mukt Bharat: एनीमिया मुक्त भारत अभियान के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश पुन: देश में अव्वल
Anemia Mukt Bharat: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान में प्रदेश को प्रथम स्थान मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी
By Hemant Kumar Upadhyay
Edited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Wed, 02 Jun 2021 09:53:29 PM (IST)
Updated Date: Wed, 02 Jun 2021 09:56:21 PM (IST)
Anemia Mukt Bharat:भोपाल। एनीमिया मुक्त भारत अभियान में मध्यप्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। एनीमिया मुक्त भारत के वर्ष 2020-21 के इण्डेक्स में मध्यप्रदेश प्रथम रहा है। वर्ष 2019-20 में भी मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान में प्रदेश को प्रथम स्थान मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वर्ष 2020-21 के एनीमिया मुक्त भारत स्कोर-कार्ड में मध्यप्रदेश को मिली प्रथम रैंक में 64.1 प्रतिशत वेल्यू आंकी गई है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है। प्रदेश में आयरन फोलिक एसिड कवरेज अंतर्गत 6 से 59 माह के बच्चों का कवरेज 36.3 प्रतिशत, 5 से 9 वर्ष के बच्चों का कवरेज 71.6 प्रतिशत, 10 से 19 वर्ष के बच्चों का कवरेज 66.3 प्रतिशत, गर्भवती महिलाओं का कवरेज 95 प्रतिशत और धात्री माताओं का कवरेज 51.3 प्रतिशत रहा, जो अन्य प्रांतों से अधिक है।