मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदीप अहिरवार को अनुसूचित जाति विभाग को अध्यक्ष बनाया
सुरेंद्र चौधरी के इस्तीफा देने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने की नियुक्ति, चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए।
By Lalit Katariya
Edited By: Lalit Katariya
Publish Date: Fri, 20 May 2022 05:26:00 PM (IST)
Updated Date: Fri, 20 May 2022 05:48:23 PM (IST)
भोपाल। (राज्य ब्यूरो)। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रे्रस में संगठन में कसावट लाने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक दिन पहले ही खंडवा और बुरहानपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार को नियुक्त कर दिया। उनके साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। विभाग के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने पद से इस्तीफा दे दिया था। वे लंबे समय से विभाग के अध्यक्ष थे और आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
संगठन में बदलाव का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुमोदन के बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को नियुक्त आदेश जारी कर दिए। प्रदीप अहिरवार के साथ गुरू चरण खरे, राजेन्द्र मालवीय, राजेन्द्र प्रसाद सोलंकी और नीतेश नरवाले को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। कमल नाथ सरकार में प्रदीप अहिरवार और गुरू चरण खरे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बनाया गया था।