• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में फिल्म छावा टैक्स फ्री, शिवाजी महाराज की जयंती पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने घोषणा की है कि छत्रपति शिवाजी...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 20 Feb 2025 08:50:03 AM (IST)Updated Date: Thu, 20 Feb 2025 10:39:43 AM (IST)
मध्य प्रदेश में फिल्म छावा टैक्स फ्री, शिवाजी महाराज की जयंती पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा
छावा फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने की शिवाजी महाराज की जयंती पर विशेष घोषणा।
  2. 'छावा' फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है।
  3. शिवाजी महाराज की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल(Chhava Tax Free)। छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की जीवनी पर बनी फिल्म छावा मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को यह घोषणा की। छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी ने भी अपने जीवन में तमाम यातनाएं सहकर देश धर्म के लिए प्राण दे दिए।

इस पर छावा जैसी उत्कृष्ट फिल्म बनी है। जो भी छावा फिल्म देखने जाएंगे, उन्हें संभाजी के जीवन की विभिन्न घटनाओं से परिचय कराने वाली ऐसी फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं।

शिवाजी महाराज ने मातृभूमि के सम्मान से समझौता नहीं किया

naidunia_image

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिंदवी स्वराज के संस्थापक, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा शिवाजी महाराज ने मातृभूमि के सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया। मां भारती के प्रति उनकी निष्ठा, त्याग से देश को प्रेरणा मिलती रहेगी।


भोपाल में शोभायात्राओं में दिखी वीर शिवाजी के पराक्रम की झलक

भोपाल में छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती बुधवार को मनाई गईं। कई स्थानों से निकली शोभायात्राओं में शिवाजी महाराज के शौर्य व पराक्रम की झलक देखने को मिलीं। लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

हिंदवी राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जय भवानी-जय शिवाजी के जयघोष से शहर गूंज उठा। विभिन्न संस्था-संगठनों की ओर से शिवाजी महाराज की प्रतिमा को माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। आकर्षक झांकियों के साथ रैलियां निकाली गईं।

शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण

इसमें पारंपरिक मराठा शैली में सिर पर पगड़ी बांधे पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। मप्र क्षत्रिय मराठा समाज की ओर से शिवाजी चौराहा लिंक रोड-एक शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

श्री छत्रपति शिवाजी महाराज सेवा कल्याण समिति के नेतृत्व में शिवाजी जयंती पर वाहन रैली निकाली गई। रैली सुबह 11:30 बजे वीर सावरकर चौराहा धर्मकांटे से इब्राहिमगंज, बस स्टैंड, घोड़ा नक्कास, जुमेराती, सराफा चौक से होकर, भवानी चौक सोमवारा पर समाप्त हुई। हिंदवी साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म जयंती सोना चांदी गलाई एसोसिएशन मध्य भारत प्रांत द्वारा धूमधाम से मनाई गई।