• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

फिल्म 'हनुमान अंश' के गायक सुनील लोधी को मध्य प्रदेश सरकार देगी 1 लाख रुपये, सीएम मोहन यादव ने किया एलान

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के प्रसिद्ध गायक सुनील लोधी ने गुरुवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 05:33:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 05:33:42 PM (IST)
फिल्म 'हनुमान अंश' के गायक सुनील लोधी को मध्य प्रदेश सरकार देगी 1 लाख रुपये, सीएम मोहन यादव ने किया एलान
सुनील लोधी को मिली ₹1 लाख की सम्मान निधि।

HighLights

  1. हनुमान अंश के गायक से मिले सीएम मोहन यादव
  2. मुख्यमंत्री निवास में गूंजा 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान'
  3. सुनील लोधी को मिली ₹1 लाख की सम्मान निधि

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के प्रसिद्ध गायक सुनील लोधी ने गुरुवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान दृष्टिबाधित गायक सुनील ने तंबूरा बजाते हुए अपना लोकप्रिय भजन 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई...' सुरीली आवाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने जीवन और संगीत के कठिन संघर्ष की गाथा भी साझा की।

आज भोपाल निवास में सागर जिले के प्रतिभाशाली युवा बुंदेली गायक श्री सुनील लोधी जी एवं उनके माता-पिता का सम्मान किया।

फिल्म 'हनुमान अंश' में उनके लोकप्रिय गीत ने जन-जन को भाव-विभोर किया है। उन्हें ₹1 लाख की सम्मान निधि दी जाएगी। श्री लोधी की आंखों की रोशनी लाने के लिए जांच भी… pic.twitter.com/sBAaQ1xXiX

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 3, 2026

मुख्यमंत्री ने ₹1 लाख की सम्मान निधि देने की घोषणा की


सुनील की प्रतिभा और संघर्ष से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें और उनके माता-पिता महेंद्र सिंह लोधी एवं माता भाग बाई को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुनील को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन/सम्मान निधि प्रदान करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी... रेलवे चलाएगा 262 गणपति स्पेशल ट्रेनें, प्राइवेट बसों के महंगे किराए से मिलेगी मुक्ति

औपचारिक संगीत शिक्षा और टैलेंट सर्च के जरिए मिलेगा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनील की गायन प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें संगीत विद्यालय के माध्यम से औपचारिक संगीत पाठ्यक्रम पूरा कराने में राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि 'टैलेंट सर्च' जैसे आयोजनों और कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश के ऐसे सभी प्रतिभावान और संघर्षशील गायकों को आगे बढ़ने के अवसर और प्रोत्साहन दिए जाएंगे।