• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhya Pradesh New Governor : लालजी टंडन बने नए गवर्नर, आनंदी बेन यहां की राज्यपाल बनीं

Madhya Pradesh New Governor : लालजी टंडन उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं।

By Saurabh MishraEdited By: Saurabh Mishra
Publish Date: Sat, 20 Jul 2019 01:47:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jul 2019 02:22:57 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Madhya Pradesh New Governor : लालजी टंडन बने नए गवर्नर, आनंदी बेन यहां की राज्यपाल बनीं

भोपाल। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया हैै। उन्हें आनंदीबेन पटेल की जगह मध्य प्रदेश भेजा गया है। वहीं मध्य प्रदेश की मौजूदा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अब उत्तरप्रदेश की राज्यपाल होंगी। बता दें कि आनंदीबेन पटेल को पिछले साल ही मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। उन्होंने कुछ महीनों तक छत्तीसगढ़ का भी प्रभार संभाला था। बतौर राज्यपाल आनंदी बेन काफी सक्रिय रहीं। वो प्रदेश में लगातार दौरे करती थीं। बच्चों के बीच वो काफी लोकप्रिय थीं।

लालजी टंडन इससे पहले बिहार के राज्यपाल थे। लालजी टंडन उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के राजनीति से संन्यास लेने के बाद वो लखनऊ सीट से 2009 में चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचे थे। वो उत्तर प्रदेश सरकार में कई बार मंत्री रह चुके हैं। वो कई बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।


बता दें कि आनंदी बेन पटेल 1998 में भाजपा में शामिल हुईं थीं। उन्हें पीएम मोदी का करीबी माना जाता है। 1998 में वह गुजरात कैबिनेट में शामिल हुई। तब उन्होंने शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण जैसे मंत्रालयों का जिम्मा संभाला था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।