Madhya Pradesh News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होंगी पुरस्कृत
Madhya Pradesh News: प्रत्येक परियोजना स्तर पर दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओंऔर दो सहायिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
By Hemant Kumar Upadhyay
Edited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 12 May 2023 08:04:01 PM (IST)
Updated Date: Fri, 12 May 2023 08:04:01 PM (IST)
Madhya Pradesh News: भोपाल(राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को विशेष प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 के लिए इस राशि की घोषणा भारत सरकार ने की है।
जानकारी के अनुसार इसमें प्रत्येक परियोजना स्तर पर दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और दो सहायिकाओं को पुरस्कृत करना है। इसमें प्रति कार्यकर्ता पांच हजार रुपये और सहायिका को दो हजार रुपये दिए जाएंगे।
आयुक्त महिला-बाल विकास डा. राम राव भोंसले ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल-2023 के पोषण ट्रैकर एप की प्रविष्टि के आधार पर आंगनबाड़ी केंद्र में स्वच्छता प्रबंधन, हितग्राहियों का आयकर से लिंक का प्रतिशत, हितग्राहियों को सुबह का नाश्ता एवं गर्म भोजन का 21 दिन वितरण, वृद्धि निगरानी मापन प्रतिशत, पंजीकृत बच्चों को मासिक वृद्धि निगरानी जैसे अन्य कार्यों के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा।