यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Madhya Pradesh News: मोहम्मद सुलेमान बने मप्र आइएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष
वर्ष 1989 बैच के आइएएस अधिकारी हैं मोहम्मद सुलेमान। आइसीपी केशरी के सेवानिवृत्त होने से रिक्त हुआ था अध्यक्ष का पद।
By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Mon, 04 Apr 2022 12:24:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 04 Apr 2022 12:24:49 PM (IST)
भोपाल (राज्य ब्यूरो)। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को मप्र आइएएस एसोसिएशन का नया अध्यक्ष बनाया गया है। सुलेमान 1989 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। आइएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष का पद 1988 बैच के अधिकारी आइसीपी केशरी के सेवानिवृत्त होने से रिक्त हुआ था। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श करने के बाद मोहम्मद सुलेमान को अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया। एसोसिएशन हर दो साल में सम्मेलन आयोजित करती है। यह सम्मेलन इस वर्ष आयोजित किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था। News updating...