• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maha Kumbh Special Train: मध्य प्रदेश से चलेंगी 48 से अधिक कुंभ स्पेशल ट्रेन, जानिए रानी कमलापति - वाराणसी ट्रेन का शेड्यूल और स्टॉपेज

अगले साल के शुरू में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को पूरी सुविधा के साथ पहुंचाने का जिम्मा रेलवे का है।...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 24 Dec 2024 07:58:49 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Dec 2024 10:54:12 AM (IST)
Maha Kumbh Special Train: मध्य प्रदेश से चलेंगी 48 से अधिक कुंभ स्पेशल ट्रेन, जानिए रानी कमलापति - वाराणसी ट्रेन का शेड्यूल और स्टॉपेज
महाकुंभ में शामिल होने देश-दुनिया के करोड़ों भक्त प्रयागराज पहुंचेंगे। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 15 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा महाकुंभ
  2. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तैयारियां पूरी
  3. रेलवे भी देशभर से चला रहा विशेष ट्रेनें

नईदुनिया, भोपाल (Maha Kumbh Special Train)। 15 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन है। इस महाकुंभ में भोपाल सहित मप्र से लाखों की संख्या में भक्त पहुंचेंगे। इसमें बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों से जाते हैं। इसको देखते हुए रेलवे की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

इसमें भोपाल रेल मंडल सहित मप्र से विभिन्न स्टेशनों से लगभग 48 से अधिक ट्रेनें ठहराव लेकर चलेंगी। 01661-01662 रानी कमलापति-वाराणसी के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

naidunia_image

जानिए टाइम और स्टॉपेज की पूरी लिस्ट

  • रानी कमलापति से ट्रेन 16 जनवरी, 20 जनवरी, 23 जनवरी, 6 फरवरी, 17 फरवरी और 20 फरवरी को चलेगी। वहीं, वाराणसी से ट्रेन 17 जनवरी, 21 जनवरी, 24 जनवरी, 7 फरवरी, 18 फरवरी और 21 फरवरी को चलेगी।
  • यह ट्रेन मप्र के मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बुधनी, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदनमहल, जबलपुर, देवरी, सिहोरा, कटनी, जुकेही, मैहर, सतना, मझगवां से होते हुए उप्र के मानिकपुर, प्रयागराज, मिजार्पुर से होते हुए वाराणसी जाएगी।

श्रीधाम एक्सप्रेस नौ, मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से पहुंची भोपाल

भोपाल और रानी कमलापति रेलवे स्टेशनों पर रविवार देर रात और सोमवार सुबह यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इसका मुख्य कारण उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में चल रहा तीसरी लाइन का निर्माण कार्य है।

संदलपुर-आंतरी स्टेशनों के बीच अप लाइन पर कट और कनेक्शन का काम चल रहा है, जिसके कारण भोपाल सहित मंडल के कई स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों को 22 दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा था। इसके साथ ही कोहरे का असर भी ट्रेनों की आवाजाही के समय पर पड़ रहा है।


कोहरे के कारण कई ट्रेनों की गति धीमी हो गई है, जिससे ये ट्रेनें अपने निर्धारित समय से गंतव्य पर काफी देरी से पहुंच रही हैं। कुछ ट्रेनें तो डेढ़ घंटे से लेकर नौ घंटे तक की देरी से भोपाल पहुंची। ऐसे में यात्रियों को स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

यह ट्रेनें पहुंची देरी से

  • ट्रेन 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस 9:35 घंटे लेट आई।
  • ट्रेन 12618 मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस 8:06 घंटे लेट आई।
  • ट्रेन 12644 हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस 5:10 घंटे लेट आई।
  • ट्रेन 12724 आंध्र एक्सप्रेस 2:15 घंटे लेट आई।
  • ट्रेन 12780 हजरत निजामुद्दीन-वास्को डी गामा एक्सप्रेस 2:10 घंटे लेट आई।
  • ट्रेन 12626 नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम केरला एक्सप्रेस 1:52 घंटे लेट आई।
  • ट्रेन 12722 दक्षिण एक्सप्रेस 1:30 घंटे लेट आई।
  • ट्रेन 12616 जीटी एक्सप्रेस 1:35 घंटे लेट आई।
  • ट्रेन 11058 अमृतसर एक्सप्रेस 1:20 घंटे लेट आई।
  • ट्रेन 12002 शताब्दी एक्सप्रेस 36 मिनट लेट आई।