• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी के 39.84 लाख LPG ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट, 16 अगस्त तक नहीं किया ये काम तो महंगा मिलेगा घरेलू सिलिंडर

मध्य प्रदेश में कुल 1.73 करोड़ के आसपास सक्रिय रसोई गैस कनेक्शन हैं। इनमें से लगभग 39.84 लाख ग्राहकों का ई-केवाईसी सत्यापन अब तक लंबित है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 03:48:19 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 03:50:36 PM (IST)
एमपी के 39.84 लाख LPG ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट, 16 अगस्त तक नहीं किया ये काम तो महंगा मिलेगा घरेलू सिलिंडर
16 अगस्त से महंगा हो जाएगा गैस सिलेंडर!

HighLights

  1. 16 अगस्त से महंगा हो जाएगा गैस सिलेंडर!
  2. अधिक ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य
  3. वरना छिन सकती है घरेलू सिलेंडर की सब्सिडी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश के लाखों रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। यदि राज्य के 39.84 लाख घरेलू एलपीजी ग्राहकों ने आगामी 16 अगस्त तक अपनी बायोमेट्रिक ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो उन्हें सब्सिडी दरों के बजाय गैर-घरेलू या महंगी दरों पर सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है। इस संबंध में गैस आपूर्ति कंपनियों ने प्रभावित उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर अलर्ट संदेश भेजने की शुरुआत कर दी है।

भोपाल में करीब 2 लाख उपभोक्ता अभी भी कतार में

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में कुल 1.73 करोड़ के आसपास सक्रिय रसोई गैस कनेक्शन हैं। इनमें से लगभग 39.84 लाख ग्राहकों का ई-केवाईसी सत्यापन अब तक लंबित है। राजधानी भोपाल की स्थिति देखें तो यहां दर्ज 7.55 लाख कुल उपभोक्ताओं में से 1.94 लाख ग्राहकों ने अब तक सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है।


सब्सिडी बंद होने का खतरा

गैस वितरकों और एजेंसी संचालकों का कहना है कि निर्धारित समय-सीमा यानी 16 अगस्त तक सत्यापन न होने पर उपभोक्ताओं के सब्सिडी वाले सिलेंडर की सुविधा प्रभावित हो सकती है और उन्हें कमर्शियल या बिना सब्सिडी वाली दरों का भुगतान करना पड़ सकता है। हालांकि, इस व्यवस्था को लेकर अभी तक कंपनियों की तरफ से आधिकारिक रूप से कोई नया लिखित आदेश सार्वजनिक नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- एक साल में 'मेट्रोपोलिटन सिटी' बनेगा जबलपुर: शिक्षा, उद्योग और पर्यटन में होगा डेवलपमेंट, CM मोहन यादव का वादा

घर बैठे या एजेंसी जाकर ऐसे कराएं e-KYC

उपभोक्ताओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कंपनियों ने सामान्य और उज्ज्वला योजना दोनों प्रकार के कनेक्शनधारकों के लिए सत्यापन की तीन आसान पद्धतियां उपलब्ध कराई हैं:

  • स्मार्टफोन ऐप के माध्यम से: उदाहरण के तौर पर इंडेन गैस के ग्राहक 'IndianOil ONE' मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके घर बैठे डिजिटल बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
  • निकटतम गैस एजेंसी पहुंचकर: उपभोक्ता अपना आधार कार्ड और गैस कनेक्शन की पासबुक लेकर नजदीकी वितरक केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन करवा सकते हैं।
  • सिलेंडर डिलीवरी के दौरान: रिफिल सिलेंडर लेकर आने वाले अधिकृत डिलीवरी प्रतिनिधि की बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से भी सत्यापन कराया जा सकता है।