• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के तरावली गांव में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 12 भट्टी, 275 लीटर अवैध शराब और 15,000 किलो लाहन जब्त

भोपाल के बैरसिया क्षेत्र के तरावली डेरे में मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने ड्रोन की मदद से संयुक्त कार्रवाई की।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 02:39:00 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 02:39:00 PM (IST)
भोपाल के तरावली गांव में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 12 भट्टी, 275 लीटर अवैध शराब और 15,000 किलो लाहन जब्त
भोपाल के बैरसिया तरावली डेरे में अवैध शराब पर कार्रवाई

HighLights

  1. 275 लीटर हाथभट्टी और 15 हजार किलो लाहन जब्त
  2. 12 भट्टियां नष्ट, दो बायलर जब्त किए गए
  3. 127 पुलिस और आबकारी कर्मियों ने की दबिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बैरसिया क्षेत्र के तरावली डेरे में मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। ड्रोन की मदद से चिह्नित किए गए अवैध मदिरा निर्माण के ठिकानों पर पुलिस, जिला आबकारी, राज्य स्तरीय उड़नदस्ता और संभागीय उड़नदस्ता की टीमों ने एक साथ दबिश दी। कार्रवाई की भनक लगते ही डेरे में मौजूद लोग अपने घरों को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

खाली मकानों से मिली 275 लीटर शराब और 15 हजार किलो लाहन

तलाशी के दौरान अलग-अलग डेरों में खुले और खाली पड़े मकानों से करीब 275 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा और 15 हजार किलो लाहन बरामद किया गया। टीम को जमीन के अंदर अवैध शराब बनाने के लिए तैयार की गई 12 भट्टियां भी मिलीं। इन्हें मौके पर नष्ट कर दिया गया। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले दो बायलर जब्त किए गए हैं। अन्य सामग्री के संबंध में भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।


127 अधिकारी-कर्मचारी उतरे मैदान में

अवैध शराब के ठिकानों पर कार्रवाई के लिए भोपाल देहात पुलिस के 75 और आबकारी विभाग के 52 अधिकारी-कर्मचारी, कुल 127 सदस्य मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई में बैरसिया और गुनगा पुलिस के अधिकारियों के साथ जिला आबकारी, राज्य स्तरीय उड़नदस्ता और संभागीय उड़नदस्ता की टीमें शामिल रहीं। आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है। ड्रोन तकनीक से अब ऐसे ठिकानों को चिह्नित करना आसान हो गया है।