
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल होकर संचालित तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया है। इससे गुना, शिवपुरी, रुठियाई, चाचौड़ा-बीनागंज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेंगे। खासतौर पर दीपावली और छठ पूजा के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल (04170) अब 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार चलेगी। वापसी में 04169 सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को संचालित होगी। ट्रेन रुठियाई, गुना और शिवपुरी होकर चलेगी।
बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल (02200) के फेरे 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और वापसी में 02199 के फेरे 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन चाचौड़ा-बीनागंज, रुठियाई, गुना और शिवपुरी होकर जाएगी।
वहीं उधना-प्रयागराज स्पेशल (04106) 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार तथा वापसी में 04105 प्रयागराज-उधना 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को चलेगी। इससे गुजरात, मालवा और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।