• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

धनतेरस पर बड़ा तोहफा, मुरैना में CM मोहन यादव ने शुरू किया मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना का विशेष अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 6 नवम्बर को धनतेरस के शुभ अवसर पर मुरैना के ग्राम करुआ में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में शामिल होंगे।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 02:57:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 02:57:39 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
धनतेरस पर बड़ा तोहफा, मुरैना में CM मोहन यादव ने शुरू किया मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना का विशेष अभियान
CM मोहन यादव ने शुरू किया मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना का विशेष अभियान

HighLights

  1. सीएम स्वामित्व दस्तावेजों के रजिस्ट्री अभियान में होंगे शामिल
  2. धनतेरस पर शत-प्रतिशत पंजीयन के लिए चलेगा विशेष अभियान
  3. प्रदेश में अब तक 17 लाख 9 हज़ार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 6 नवम्बर को धनतेरस के शुभ अवसर पर मुरैना के ग्राम करुआ में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए धनतेरस के अवसर पर प्रदेशभर में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश के चयनित ग्रामों में मंत्रीगण, सांसदगण एवं विधायकगण की उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों की संपत्तियों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराया जाएगा।


प्रदेश में स्वामित्व योजना के अंतर्गत अब तक 17 लाख 9 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण की जा चुकी हैं। राज्य शासन द्वारा 15 नवम्बर तक 20 लाख रजिस्ट्रियां पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें- मुरैना पहुंचे सीएम मोहन यादव, भाजपा संभागीय कार्यालय का किया लोकार्पण और ग्रामीणों को सौंपेंगे रजिस्ट्री

ग्रामीण परिवारों को मिलेगा संपत्ति का वैधानिक अधिकार

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्र में स्थित मकानों एवं अन्य संपत्तियों का सर्वेक्षण कर पात्र हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख एवं संपत्ति स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्तियों का वैधानिक अधिकार प्राप्त होगा। साथ ही बैंक ऋण एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना भी सुगम होगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।