• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

70 हजार शिक्षकों की बड़ी जीत, 2006 से मिलेगा छठा वेतनमान, हाई कोर्ट ने सरकार को दी 4 हफ्ते की मोहलत

जबलपुर हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को अपना आदेश लागू करने के लिए चार सप्ताह का अंतिम समय दिया है, जिसके तहत राज्य के लगभग 70 हजार शिक्षकों को उनकी ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 01:32:54 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 01:32:53 PM (IST)
70 हजार शिक्षकों की बड़ी जीत, 2006 से मिलेगा छठा वेतनमान, हाई कोर्ट ने सरकार को दी 4 हफ्ते की मोहलत
70 हजार शिक्षकों को 2006 से मिलेगा छठा वेतनमान (AI तस्वीर)

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जबलपुर हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को अपना आदेश लागू करने के लिए चार सप्ताह का अंतिम समय दिया है, जिसके तहत राज्य के लगभग 70 हजार शिक्षकों को उनकी पहली नियुक्ति की तारीख से सेवा मानकर 2006 से छठवें वेतनमान का लाभ मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के बाद अब शिक्षकों के हक में रास्ता पूरी तरह साफ हो चुका है।

विवाद की वजह क्या है?

साल 2018 में अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन किया गया था, लेकिन इससे पहले की संविदा और शिक्षाकर्मी के रूप में दी गई सेवाओं को इसमें शामिल नहीं किया गया था। 497 शिक्षकों की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा की गणना करने का आदेश दिया। शिक्षकों को अब 2006 से 2016 के बीच के 10 वर्षों के वेतन अंतर का पूरा एरियर बकाया मिलेगा।


शिक्षकों को कितना मिलेगा फायदा?

एरियर की संभावित राशि

प्राथमिक शिक्षक: ₹6 लाख से ₹7 लाख

माध्यमिक शिक्षक: ₹7 लाख से ₹8 लाख

उच्च माध्यमिक शिक्षक: ₹8 लाख से अधिक

मासिक वेतन में बढ़ोतरी (7वें वेतनमान का नया रिवीजन)

2006 से सेवा जोड़ने पर 10 साल का सालाना इंक्रीमेंट जुड़ेंगी, जिससे 2018 का बेसिक पे बढ़ जाएगा और मौजूदा वेतन दोबारा तय होगा।

शिक्षक संवर्ग वर्तमान वेतन नया अनुमानित वेतन

प्राथमिक शिक्षक ₹80,000 ₹95,000 से ₹1,00,000

माध्यमिक शिक्षक ₹95,000 ₹1,10,000

उच्च माध्यमिक शिक्षक ₹1,00,000 ₹1,20,000 से ₹1,25,000

सरकारी खजाने पर पड़ेगा असर

इस फैसले को लागू करने से राज्य सरकार पर 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय भार पड़ेगा। इस दौरान 4,200 करोड़ से 5,600 करोड़ का एकमुश्त खर्च होगा। साथ ही हर साल लगभग 1,470 करोड़ का अतिरिक्त भार भी बढ़ेगा।