भाजपा की महिला पार्षद के खिलाफ FB पर की अभद्र टिप्पणी, भोपाल CP से मिले सांसद; आरोपी को भेजा जेल
वार्ड-35 की भाजपा पार्षद पूजा शर्मा के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी करने का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायाल...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 07:12:54 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 07:12:54 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी करने का मामला
- वार्ड-35 की भाजपा पार्षद पूजा शर्मा के खिलाफ की थी पोस्ट
- मामले में सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। वार्ड-35 की भाजपा महिला पार्षद पूजा शर्मा के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी करने के मामले में मंगलवारा पुलिस ने आरोपी राजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी कुम्हारपुरा क्षेत्र का रहने वाला है और उसकी उम्र 42 वर्ष है।
पुलिस के अनुसार राजेश ने फेसबुक पर पार्षद पूजा शर्मा को लेकर एक पोस्ट की थी। इसमें सांसद निधि से मिलने वाली 5 हजार रुपये की राशि के संबंध में आरोप लगाए गए थे।
आरोपी ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में पार्षद के खिलाफ आपत्तिजनक बातें भी लिखीं। इसके बाद पार्षद की ओर से मंगलवारा थाने में शिकायत की गई।
सांसद ने पुलिस कमिश्नर की बात
शनिवार को इस मामले को लेकर सांसद आलोक शर्मा ने भी पुलिस आयुक्त संजय कुमार से मुलाकात कर जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- अंत्येष्टि में जा रहे थे भोपाल सांसद आलोक शर्मा, 2 घंटे जाम में फंसे; फोन कर कलेक्टर-सीपी को मौके पर बुलाया
फेसबुक से हटवाया कमेंट
रविवार को उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी की आपत्तिजनक पोस्ट को भी फेसबुक से हटवा दिया है।
पुलिस के अनुसार राजेश स्वयं को भाजपा कार्यकर्ता बताता है, जबकि उसके पिता कांग्रेस से जुड़े रहे हैं।