
भोपाल। प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सोमवार से चल रही हड़ताल को तोड़ने के लिए सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर व रीवा मेडिकल कॉलेज में 20 जूडा पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया गया है। मेडिकल यूनिवर्सिटी में इनका पंजीयन भी खत्म कराने की तैयारी चल रही है।
इसके अलावा रीवा व जबलपुर में नर्सेस एसोसिएशन के 8 पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया है। हड़ताल में शामिल बाकी जूनियर डॉक्टरों व कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। मंगलवार को संबंधित कॉलेजों के डीन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
जीएमसी भोपाल में भी जूडा के चार पदाधिकारियों व संयुक्त मोर्चा चिकित्सा शिक्षा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को नोटिस दिया गया है। बुधवार सुबह 9 बजे तक काम पर नहीं लौटे तो इन्हें भी निष्कासित कर दिया जाएगा।
जूनियर डॉक्टर 20 हजार रुपए तक स्टायपेंड बढ़ाने व स्वशासी कर्मचारी सातवें वेतनमान की मांग को लेकर सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा गई हैं। मरीजों की परेशानी को देखते हुए सररकार ने सोमवार को ही अत्यावश्यक सेवा प्रबंधन अधिनियम (एस्मा) लागू कर दिया था।
इसके बाद भी जूडा व कर्मचारी हड़ताल पर अडिग हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव राधेश्याम जुलानिया ने कहा है कि जूडा व कर्मचारी पहले हड़ताल खत्म करें, इसके बाद ही उनसे बात की जाएगी। उधर, सेंट्रल जूडा ने सबसे पहले निष्कासित डॉक्टरों को काम पर लेने की मांग की है।
एमजीएमसी इंदौर में जेडीए के इन प्रतिनिधियों को किया निष्कासित
डॉ. कृपाशंकर तिवारी प्रेसीडेंट
डॉ. मोहित टाक, संयुक्त अध्यक्ष
डॉ. अंशुमान पंचोली, सचिव
डॉ. अदम्मय गुप्ता, उपाध्यक्ष
डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, सचिव
जबलपुर में जेडीए के इन प्रतिनिधियों को किया निष्कासित
डॉ. अमरेन्द्र वर्मा अध्यक्ष
डॉ. मयंक केशरवानी, सचिव
डॉ. अंबर मित्तल, सचिव
डॉ. तरुण सिंह, सचिव
डॉ. पीयूष वार्ष्णेय, सचिव
जबलपुर में इन कर्मचारियों की सेवा समाप्ति
लक्ष्मी झारिया, स्टाफ नर्स, जिला अध्यक्ष नर्सेस एसो.
मंजू त्रिपाठी, स्टाफ नर्स, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नर्सेस एसो.
सुनीला ईशादीन, स्टाफ नर्स, सचिव नर्सेस एसो.
बसंती नेताम, स्टाफ नर्स व कोषाध्यक्ष
रीवा में जेडीए के इन प्रतिनिधियों को किया निष्कासित
-डॉ. शरद साहू, अध्यक्ष
डॉ. पियूस सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष
डॉ. अनुराग तिवारी,उपाध्यक्ष
डॉ. सीपी लहरिया, सचिव
डॉ. राजेश केवट, सचिव
रीवा में नर्सिंग एसो के इन प्रतिनिधियों को किया निष्कासित
सत्यधर शर्मा, अध्यक्ष
खुशबू पाण्डे, उपाध्यक्ष
अकील खान, सचिव
उपेन्द्र त्यागी, कोषाध्यक्ष
ग्वालियर में जेडीए के इन प्रतिनिधियों को किया निष्कासित
डॉ. अनिल शर्मा
डॉ. दारा सिंह
डॉ. शैलेन्द्र धाकड़
डॉ. श्रीकांत
डॉ. योगेन्द्र
नए मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों की लगाई ड्यूटी
हड़ताल के चलते नए शासन ने नए मेडिकल कॉलेजों से हड़ताल प्रभावित कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर व जूनियर रेसीडेंट भेजने के निर्देश संबंधित कॉलेजों के डीन को दिए हैं। विदिशा से भोपाल, खण्डवा व रतलाम से इंदौर, दतिया व शिवपुरी से ग्वालियर, छिंदवाड़ा से जबलपुर व शहडोल से रीवा के लिए डॉक्टर एक सप्ताह के लिए जाएंगे। उन्हें बुधवार को उपस्थिति दर्ज करना है।