• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के न्यू मार्केट में छोले-भटूरे की दुकान में लगी भीषण आग, 25 फीट ऊपर उठीं लपटें, मची अफरा-तफरी

भोपाल के न्यू मार्केट स्थित 'बालाजी छोले-भटूरे' दुकान में गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के दौरान 25 फीट ऊंची लपटें उठीं और धुआं ल...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 03:40:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 04:49:35 PM (IST)
भोपाल के न्यू मार्केट में छोले-भटूरे की दुकान में लगी भीषण आग, 25 फीट ऊपर उठीं लपटें, मची अफरा-तफरी
भोपाल के न्यू मार्केट में छोले-भटूरे की दुकान में लगी भीषण आग

HighLights

  1. भोपाल के न्यू मार्केट स्थित छोले-भटूरे दुकान में आग लगी
  2. भटूरे बनाते समय लगी आग, 25 फीट ऊंची लपटें उठीं
  3. धुआं 2 किमी दूर दिखा, दमकल गाड़ियां आग बुझा रही हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल के न्यू मार्केट स्थित 'बालाजी छोले-भटूरे' दुकान में गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के दौरान 25 फीट ऊंची लपटें उठीं और धुआं लगभग दो किलोमीटर दूर एमपी नगर से भी दिखाई दिया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं।

कड़ाही से भड़की आग, पर्दों ने पकड़ा जोर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय दुकान में भटूरे बनाए जा रहे थे। इसी दौरान आग लग गई। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेजी से फैल गईं। दुकान में लगे पर्दों की वजह से आग और विकराल हो गई।


मार्केट में मची अफरा-तफरी

आग की भीषण लपटें देखकर न्यू मार्केट में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुंचा और आग पर नियंत्रण पाने का काम शुरू किया।

आग 5-6 दुकानों और पास की 10-12 रेहड़ियों तक पहुंच गई। दुकान से सटा खेड़ापति हनुमान मंदिर दीवार के कारण आग से बच गया।आग सबसे पहले छोले-भटूरे की दुकान में लगी, फिर पास की दो मोबाइल शाप, बर्तन और कपड़ा शोरूम तक पहुंची। दुकान में मौजूद लोग जान बचाकर भागे। आग को और फैलने से रोकने के लिए 15 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर हैं।