• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई... भोपाल में पकड़ा गया बड़ा फर्जीवाड़ा, मीटर बायपास करने पर लगा ₹8.74 लाख जुर्माना

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सतर्कता दल ने करोंद क्षेत्र में लगातार दो दिन बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों ...और पढ़ें

By naman MishraEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 08:00:36 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 08:00:36 PM (IST)
बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई... भोपाल में पकड़ा गया बड़ा फर्जीवाड़ा, मीटर बायपास करने पर लगा ₹8.74 लाख जुर्माना
भोपाल में पकड़ा गया बड़ा फर्जीवाड़ा, मीटर बायपास करने पर लगा ₹8.74 लाख जुर्माना

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सतर्कता दल ने करोंद क्षेत्र में लगातार दो दिन बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बिजली चोरी के दो मामले पकड़े गए। दोनों मामलों में उपभोक्ताओं द्वारा स्वीकृत भार से कई गुना अधिक बिजली का उपयोग किया जा रहा था।

खास बात यह रही कि एक मामले में थ्री-फेज चेंजओवर-कम-सेलेक्टर स्विच के जरिए ऊर्जा मीटर को बायपास कर सीधे विद्युत पैनल से बिजली का उपयोग किया जा रहा था, जबकि दूसरे मामले में मुख्य मीटर से आगे सबमीटर लगाकर दो दुकानों और 21 किरायेदारों को बिजली दी जा रही थी। सतर्कता दल ने दोनों मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की बिलिंग की।


चेंजओवर स्विच से मीटर को किया बायपास, 2.92 लाख की बिलिंग

मुरली नगर, करोंद निवासी शफीक कुरैशी के कनेक्शन क्रमांक 2446003747 की सतर्कता दल ने जांच की। उपभोक्ता के यहां स्वीकृत भार तीन किलोवाट था, जबकि मौके पर 16.226 किलोवाट भार पाया गया। जांच में सामने आया कि बिजली चोरी के लिए आने वाली तीन-फेज आपूर्ति के तारों में छेड़छाड़ कर थ्री-फेज चेंजओवर-कम-सेलेक्टर स्विच लगाया गया था। इस व्यवस्था के जरिए ऊर्जा मीटर को बायपास किया जा रहा था। यानी आपूर्ति को मीटर से होकर गुजारने के बजाय स्विच की मदद से सीधे अंदर लगे विद्युत पैनल तक पहुंचाया जा रहा था।

इससे मीटर में वास्तविक खपत दर्ज नहीं होती थी, जबकि परिसर में बिजली का उपयोग जारी रहता था। सतर्कता दल ने मौके पर यह अनियमितता पकड़कर विद्युत चोरी का प्रकरण बनाया और 2 लाख 92 हजार 868 रुपये की बिलिंग की।

पांच किलोवाट की मंजूरी, 25.44 किलोवाट भार मिला; 5.81 लाख की बिलिंग

दूसरी कार्रवाई करोंद स्थित शांति अपार्टमेंट में अब्दुल लतीफ के कनेक्शन पर की गई। यहां स्वीकृत भार पांच किलोवाट था, जबकि जांच में 25.44 किलोवाट भार पाया गया। सतर्कता दल के अनुसार मौके पर ऊर्जा मीटर एवं केबल में अनियमितता मिली और मीटर को बायपास कर बिजली चोरी की जा रही थी।

जांच में यह भी सामने आया कि परिसर में मौजूद दो दुकानों और 21 किरायेदारों को सबमीटर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति दी जा रही थी। यानी मुख्य कनेक्शन से बिजली लेकर अलग-अलग हिस्सों में सबमीटर लगाए गए थे और वास्तविक विद्युत उपयोग मुख्य मीटर की व्यवस्था से अलग तरीके से किया जा रहा था। सतर्कता दल ने मौके की जांच के बाद विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया तथा तत्काल प्रभाव से परिसर की विद्युत आपूर्ति विच्छेदित कर दी। मामले में 5 लाख 81 हजार 374 रुपये की बिलिंग की गई।

यह भी पढ़ें- मिलावटी पनीर पर प्रशासन का बड़ा प्रहार... धार में 52 किलो एनालॉग पनीर जब्त, 15 खाद्य पदार्थों के सैंपल लैब भेजे