• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

स्टाइपेंड की मांग को लेकर 23 जुलाई से हड़ताल पर हैं MBBS इंटर्न्स, दे रहे इंमरजेंसी सेवाएं; अब भोपाल में निकाली बाइक रैली

इंटर्न्स ओपीडी, वार्ड और नियमित सेवाओं का बहिष्कार कर रहे हैं, जबकि आपातकालीन सेवाएं मरीजों की सुविधा के लिए जारी रखी गई हैं।

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 02:16:13 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 02:16:13 PM (IST)
स्टाइपेंड की मांग को लेकर 23 जुलाई से हड़ताल पर हैं MBBS इंटर्न्स, दे रहे इंमरजेंसी सेवाएं; अब भोपाल में निकाली बाइक रैली
एमबीबीएस इंटर्न्स एवं भावी इंटर्न्स ने बाइक रैली निकाली। सौ-आयोजक। 

HighLights

  1. ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड करने की मांग
  2. विरोध में हमीदिया से भदभदा तक जागरूकता बाइक रैली निकाली
  3. फैसला नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाने की दी चेतावनी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । मध्य प्रदेश के शासकीय और निजी चिकित्सा महाविद्यालयों के एमबीबीएस इंटर्न्स एवं भावी इंटर्न्स ने शनिवार को इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर भोपाल में शांतिपूर्ण जागरूकता बाइक रैली निकाली।

रैली हमीदिया अस्पताल से शुरू होकर भदभदा चौराहा तक गई और पुनः हमीदिया अस्पताल पहुंचकर समाप्त हुई। रैली का उद्देश्य प्रदेश में वर्तमान में दिए जा रहे 14,337 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग को सरकार और आमजन तक पहुंचाना था।

ठोस आश्वासन नहीं मिला

इंटर्न्स का कहना है कि मध्य प्रदेश में देश के कई राज्यों की तुलना में सबसे कम स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जबकि कार्य की जिम्मेदारियां समान हैं। आंदोलनकारी इंटर्न्स ने बताया कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री, अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा शिक्षा), अपर मुख्य सचिव (वित्त), आयुक्त चिकित्सा शिक्षा और संचालक चिकित्सा शिक्षा सहित सभी संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय या लिखित आश्वासन नहीं मिला है।


यह भी पढ़ें- भोपाल में MBBS इंटर्न्स का हल्ला बोल: 1200 छात्रों ने निकाली रैली, 30 हजार रुपये स्टाइपेंड की मांग; करेंगे काम का बहिष्कार

23 जुलाई से आंदोलन जारी

इंटर्न्स ने बताया कि 23 जुलाई से कार्य स्थगित आंदोलन जारी है। इसके तहत ओपीडी, वार्ड और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की नियमित सेवाओं का बहिष्कार किया जा रहा है। हालांकि गंभीर मरीजों की सुविधा को देखते हुए आपातकालीन सेवाएं पूर्ववत संचालित की जा रही हैं।

आंदोलनकारी इंटर्न्स ने सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।