नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य के अलग-अलग इलाकों से आए दिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें नाबालिग बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसे अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके से भी ऐसी ही एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है, जहां नाबालिग छात्रा को होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपित करीब तीन महीने से पीड़िता को डरा-धमकाकर उसकी अस्मत लूट रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: Indore Gang Rape Case: हिंदू लड़कियों से रेप के आरोपी मोहसिन खान का पुश्तैनी मकान तोड़ा जाएगा
निशातपुरा थाना सब इंस्पेक्टर करण सिंह ने बताया क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी कक्षा 11वीं की छात्रा है, जबकि आरोपित बिट्टू कुशवाहा कालेज में पढ़ता है। आरोपित पहले पीड़िता के पड़ोस में रहता था। इसलिए दोनों की जान-पहचान थी। बीते 17 मार्च को आरोपित युवक छात्रा को घुमाने के बहाने निशातपुरा क्षेत्र में स्थित एक होटल में ले गया था। जहां उसने पीड़िता को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें: महाकाल दर्शन करने आई युवती से मुस्लिम युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
एसआई सिंह ने बताया इस घटना के बाद से आरोपित लगातार पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर उसका दैहिक शोषण कर रहा था। जब आरोपित ने पीड़िता को ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया तो उसने थाने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।