• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

गुरुग्राम जैसी खौफनाक घटना भोपाल में भी: महिला बाइकर का 600 मीटर तक पीछा, कार अड़ाकर डराते रहे बदमाश

अबिदा ने 5 अगस्त को घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया था, जो गुरुग्राम की महिला बाइकर घटना के बाद फिर वायरल हो गया। शिकायतकर्ता की सहमति से थाने...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 05:31:23 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 05:31:23 PM (IST)
गुरुग्राम जैसी खौफनाक घटना भोपाल में भी: महिला बाइकर का 600 मीटर तक पीछा, कार अड़ाकर डराते रहे बदमाश
अबिदा राना ने 5 अगस्त को घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर साझा किया। सोशल मीडिया- वीडियोग्रेब।

HighLights

  1. भोपाल के नबीबाग रोड पर महिला बाइकर का 600-700 मीटर तक किया पीछा
  2. कार सवार दो लोगों ने की गाली-गलौज, बार-बार रास्ता रोकने की कोशिश की
  3. अबिदा ने 5 अगस्त को घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में महिला बाइकर के साथ हुई दिल दहला देने वाली हिट-एंड-रन घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था। लेकिन इस घटना से ठीक एक महीने पहले, प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कुछ ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया था, जो अब इंटरनेट मीडिया के अलग - अलग माध्यमों पर पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह घटना बीती 2 अगस्त को भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नबीबाग रोड पर घटी थी। पीड़ित 23 वर्षीय महिला बाइकर अबिदा राणा ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि वह अपने घर से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर थीं।


इसी दौरान सड़क पार कर रहे दो लोगों ने डिवाइडर के पास अचानक अपनी कार रोकी और बिना किसी वजह के उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं।

करीब 700 मीटर तक किया पीछा और रास्ते रोके

अबिदा के अनुसार, जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। लगभग 600 से 700 मीटर के रास्ते पर बदमाशों ने बार-बार उनकी बाइक के आगे कार अड़ाकर रास्ता रोकने की कोशिश की। कभी बाईं ओर से तो कभी दाईं ओर से उन्हें डराने का प्रयास किया गया।

घबराने के बजाय हिम्मत दिखाते हुए अबिदा ने आरोपियों को चेतावनी दी कि पास ही में पुलिस थाना है और वह उनके खिलाफ सख्त शिकायत दर्ज कराएंगी। इसके बावजूद आरोपित बाज नहीं आए और लगातार पीछा करते रहे। हालांकि, जैसे ही वे थाने के पास पहुंचे, आरोपी वहां से फरार हो गए।

माफीनामा लिखकर छूटे आरोपी

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान करथाने बुलवाया और उन्हें कड़ी चेतावनी दी। पुलिस ने उनसे माफीनामा भी लिखवाया। हालांकि, अबिदा के उस समय कोई औपचारिक आपराधिक मामला दर्ज न कराने के फैसले के कारण पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई नहीं की।

अबिदा ने इस पूरी डरावनी घटना का वीडियो 5 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था, जो अब गुरुग्राम की घटना के बाद चर्चा में आ गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर महिलाओं की सुरक्षा और महिला बाइकर्स के सामने आने वाली गंभीर चुनौतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दो अगस्त को थाने में शिकायत की थी, उसके बाद दोनों आरोपितों को थाने बुलाकर मामले में माफीनामा लिखवाया गया था। - अबिदा राणा, बाइक राइडर, शिकायतकर्ता

दोनों से राजीनामा थाने में लिखवाया,उसके बाद शिकायतकर्ता अपने स्वजनों के साथ संतुष्ठ होकर घर चली गई थी। हालांकि उनको कहा था कि अगर फिर भी कुछ दिक्कत हो तो पुलिस के पास आ सकते हैं।- आदर्शकांत शुक्ला, डीसीपी