मोहन सरकार का बड़ा प्लान, सितंबर में मंत्रियों का चिंतन शिविर; ढाई साल के कामकाज की होगी समीक्षा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रियों को सितंबर में दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित करने, जनविश्वास अभियान जारी रखने, निवेश बढ़ाने और जल निकासी व्यवस्था सुध...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 08:45:35 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 08:45:35 AM (IST)
सीएम डॉ मोहन यादव मंत्रियों से ढाई साल का हिसाब पूछेंगे। (फाइल फोटो)HighLights
- सितंबर में मंत्री दो दिवसीय विभागीय चिंतन शिविर आयोजित करेंगे।
- आगामी योजनाओं पर चर्चा और क्रियान्वयन कार्ययोजना तैयार होगी।
- शुक्रवार अवकाश पर शनिवार को जनविश्वास अभियान आयोजित होगा।
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : ढाई साल में विभागों ने कौन-कौन से महत्वपूर्ण काम किए, कितने रह गए और उनके क्या परिणाम आए, इसकी सभी मंत्री दो दिन का विभागीय चिंतन शिविर आयोजित करके समीक्षा करें। यह शिविर सितंबर में किए जाएं। इसमें आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हो और उनके क्रियान्वयन की कार्य योजना बने। यह निर्देश मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने मंत्रियों को कैबिनेट की बैठक से पहले दिए।
शनिवार को भी हो सकता है जनविश्वास अभियान
- साथ ही यह भी कहा कि विशेष पर्व और त्योहारों के चलते अगर शुक्रवार को अवकाश रहता है तो जनविश्वास अभियान अगले दिन यानी शनिवार को आयोजित किया जाए। सभी कलेक्टर अभियान के संबंध में पहले से
- जानकारी दें ताकि नागरिकों के साथ कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को भी तैयारी के लिए समय मिल सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि जन विश्वास अभियान के बेहतर परिणाम सामने आए हैं। इससे सतत रखा जाएगा।
निवेश का महाभियान और स्टार्टअप को बढ़ावा
- साथ ही बताया कि प्रदेश में निवेश का महाभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। जुलाई में आदित्य टेक्नो कंपनी, लियोन इंडिया के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास हुआ है। इसी प्रकार पीथमपुर में 850 करोड़ रुपए लागत की दो नई इंडस्ट्रीज का शुभारंभ किया गया।
ग्वालियर में टेलीकाम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए दिल्ली में हुए रोड शो में पांच हजार करोड़ रुपये और अहमदाबाद में हुए रोड शो में 8,635 करोड रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। स्पेस टेक्नोलाजी क्षेत्र में सेटेलाइट लांचिंग के लिए विदिशा निवासी विभोर जैन को भी अवसर मिला है। उनकी स्टार्ट-अप कंपनी व्योमिक भी अंतरिक्ष में सेटेलाइट लांच करने की तैयारी कर रही है। जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा करें
- उन्होंने कहा कि प्रदेश में मानसून का अंतिम दौर चल रहा है। अत्यधिक बारिश होने से कई नगरीय निकायों और पंचायत क्षेत्रों में नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं जिससे गलियों और घरों में पानी भर जाता है।
- जल निकासी की व्यवस्था की समीक्षा करें और वर्षा ऋतु के बाद अभियान चलाकर नालों के प्रवाह को निर्बाध बनाने के लिए कार्य योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
- किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी जनप्रतिनिधि किसानों को इसे बनवाने के लिए प्रेरित करें।
यह भी पढ़ें- एमपी कैबिनेट का किसानों को बड़ा तोहफा, आपसी सहमति से भूमि अधिग्रहण पर अब मिलेगा 4 गुना मुआवजा