मोहन यादव
डॉ. मोहन यादव ने बीएससी, एलएलबी, एमए, एमबीए, पीएचडी की डिग्री हासिल की है। भारतीय संस्कृति, विज्ञान, धर्मग्रंथ पर भी डॉ. यादव की अच्छी पकड़ है।
Publish Date: Tue, 19 Dec 2023 04:35:11 PM (IST)
Updated Date: Thu, 05 Dec 2024 12:46:07 PM (IST)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादवडॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। 1982 से छात्र संघ से राजनीति की शुरुआत करने वाले मोहन यादव 2013 में पहली बार विधायक बने और 2018 का चुनाव जीतने और कमल नाथ सरकार गिरने के बाद कैबिनेट मंत्री बने। हाल में संपन्न हुए चुनाव में उन्होंने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के चेतन यादव को 12 हजार 941 मतों से हराया।
वे 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री एवं 1986 में विभाग प्रमुख बने। 1991-92 में विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री बने। फिर 1993-95 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उज्जैन नगर के सह खंड कार्यवाह, 1996 में खंड कार्यवाह और नगर कार्यवाह रहे। फिर 1999 में भाजयुमो के उज्जैन संभाग प्रभारी, 2000-2003 में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की कार्यपरिषद के सदस्य, 2000-2003 में भाजपा के नगर जिला महामंत्री एवं 2004 में भाजपा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे।
2004 में सिंहस्थ, मध्य प्रदेश की केंद्रीय समिति के सदस्य, 2004-2010 में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा), 2008 से भारत स्काउट एंड गाइड के जिलाध्यक्ष, 2011-2013 में मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) रहे। इसके बाद 2013. 2018 और फिर 2023 विधानसभा चुनाव लड़े और जीते।