• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव ‘सनातन भूषण’ की उपाधि से सम्मानित, हरिद्वार में मिला सम्मान

Mohan Yadav: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को ‘सनातन भूषण’ की उपाधि से सम्मानित किया।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sun, 07 Jan 2024 10:19:32 AM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jan 2024 10:19:32 AM (IST)
Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव ‘सनातन भूषण’ की उपाधि से सम्मानित, हरिद्वार में मिला सम्मान
हरिद्वार में सीएम मोहन यादव को 'सनातन भूषण' की उपाधि से सम्‍मानित किया गया।

Mohan Yadav राज्य ब्यूरो, भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने पंचायती निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार में शनिवार को “सनातन भूषण” की उपाधि से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डा. यादव हरिद्वार में महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत पूज्य स्वामी रविंद्र पुरी महाराज के आश्रम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने महंत से भेंटकर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री को महंत श्रीपुरी जी महाराज ने प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आज "सनातन भूषण सम्मान एवं सन्त समागम" कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा पंचायती निरंजनी अखाड़ा, हरिद्वार में "सनातन भूषण" से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी जी महाराज, महामंडलेश्वर युग पुरुष… pic.twitter.com/Bh0xVHvxOR

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 6, 2024

मुख्यमंत्री का किया स्‍वागत


हरिद्वार में मुख्यमंत्री गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचे थे। जहां शांतिकुंज व्यवस्थापक महेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री डा. यादव का हार्दिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने शांतिकुंज में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डा. प्रणव पंडया एवं शैल दीदी से भेंट कर विभिन्न रचनात्मक और सृजनात्मक विषयों पर चर्चा कर आशीर्वाद लिया। डा. पंडया और शैल दीदी ने मुख्यमंत्री का मंगल तिलक कर अभिनंदन किया।

सीएम बनने के बाद पहली बार शांतिकुंज पहुंचे

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शांतिकुंज पहुंचे मोहन यादव ने सन् 1926 से सतत प्रज्वलित सिद्ध अखंड दीपक का दर्शन कर समाज और प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति गुरु और गुरुकुल दोनों की महिमा बताती है। त्रेता युग में भगवान श्रीराम और द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने गुरुकुल में अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। हमारा यह सौभाग्य है कि मध्य प्रदेश भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली के रूप में भी जाना जाता है। सभी युगों में हमारे देश में शिक्षा-दीक्षा को बहुत महत्व प्रदान किया गया।