• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Blinkit से मंगवाई ब्रेड में मिली फफूंद; भोपाल में खाद्य विभाग ने मारा छापा तो खुलीं लापरवाही की परतें, नहीं मिला लाइसेंस

ऑनलाइन खरीदी गई टॉप एन टाउन मल्टीग्रेन ब्रेड में फफूंद मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने सलैया स्थित ब्लिंकिट का निरीक्षण किया। नमूने जब्त...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 10:35:51 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 10:35:51 PM (IST)
Blinkit से मंगवाई ब्रेड में मिली फफूंद; भोपाल में खाद्य विभाग ने मारा छापा तो खुलीं लापरवाही की परतें, नहीं मिला लाइसेंस
शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने सलैया स्थित ब्लिंकिट का निरीक्षण किया। सौ-विभाग

HighLights

  1. टॉप एन टाउन मल्टीग्रेन ब्रेड में फफूंद मिलने की शिकायत
  2. सलैया स्थित ब्लिंकिट से ऑनलाइन खरीदी गई थी ब्रेड
  3. खाद्य लाइसेंस, फास्टेक प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र सहित कई कागजात नहीं मिले

नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। ऑनलाइन खरीदी गई ब्रेड में फफूंद मिलने की शिकायत ने खाद्य सुरक्षा विभाग को सलैया स्थित ब्लिंकिट तक पहुंचा दिया।खाद्य विभाग की टीम को रविवार को जांच में खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित नहीं होने से लेकर कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र और अनिवार्य प्रशिक्षण दस्तावेज नहीं मिलने तक कई कमियां सामने आईं।

वहीं, गौतम नगर स्थित फूड अड्डा रेस्टोरेंट की जांच में भी खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े कई जरूरी अभिलेख गायब मिले। दोनों प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।


नहीं मिले प्रमाण-पत्र

कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र नहीं मिले और कर्मचारी एप्रन, ग्लव्स व कैप के बिना काम करते पाए गए। शिकायत से संबंधित गुणवत्ता और शुद्धता की जांच के लिए टॉप एन टाउन मल्टीग्रेन ब्रेड का नमूना लिया गया है। इसकी प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- भोपाल स्टेशन के VIP लाउंज और रेस्टोरेंट में घूम रहे चूहे; पेस्ट कंट्रोल ठप, अब यात्रियों के खाने पर मंडरा रहा खतरा

फूड अड्डा में भी दस्तावेज और सुरक्षा इंतजाम अधूरे

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत के बाद गौतम नगर स्थित फूड अड्डा रेस्टोरेंट की जांच की गई। यहां वेज बिरयानी का नमूना जांच के लिए लिया गया। निरीक्षण में कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र, पेस्ट कंट्रोल के अभिलेख और फास्टेक प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं मिले। प्रतिष्ठान में इस्तेमाल होने वाले पानी की वॉटर टेस्टिंग रिपोर्ट भी नहीं मिली।

ब्लिंकिट से खरीदी गई टॉप एन टाउन ब्रेड में फफूंद मिलने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी लवंशी ने सलैया स्थित प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। जांच में प्रतिष्ठान में खाद्य लाइसेंस चस्पा नहीं मिला। फास्टेक प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं था। -शिवराज पावक, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी