• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Monsoon on MP: भोपाल-इंदौर समेत 40 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा और सागर सहित प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 08:47:44 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 08:47:43 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Monsoon on MP: भोपाल-इंदौर समेत 40 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चालीस से अधिक जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी।

HighLights

  1. मानसून अटका, नौगांव में तापमान 41.6 डिग्री पहुंचा
  2. चालीस से अधिक जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी
  3. मलाजखंड, इंदौर और खंडवा में तेज हवाओं संग बौछारें

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मानसून भले ही प्रदेश में दस्तक दे चुका है, लेकिन इसका असर प्रदेश के उत्तरी जिलों पर मामूली है। इसके चलते शुक्रवार को दिन के पारे में 4.9 डिग्री तक का उछाल आया। बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल अंचल के कई इलाकों में तो जून के अंत में भी लू जैसी स्थिति बनी रही। यहां लोगों ने भट्टी जैसी तपन महसूस की।

मानसून प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अटका

मौसम केंद्र के अनुसार मानसून फिलहाल प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अटका हुआ है और पिछले दो दिनों से आगे नहीं बढ़ पाया है। इसके चलते छतरपुर जिले का नौगांव सबसे गर्म रहा, जहां पारा सामान्य से 4 डिग्री अधिक 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा खजुराहो में 40.4 डिग्री, ग्वालियर में 40.5 डिग्री और दतिया में तापमान 40.2 डिग्री रहा।


वहीं मंडला में पारा सामान्य से 4.9 डिग्री चढ़कर 37.2 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि पश्चिमी इलाकों में भी दिन का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री तक अधिक रहा। राजधानी में तेज धूप निकली और दिनभर लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे।

आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, बल्कि इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा और सागर सहित प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।

कहीं रिमझिम, कहीं आंधी

भले ही उत्तरी हिस्से तप रहे हैं, लेकिन दक्षिण और पश्चिमी इलाकों में वर्षा का दौर जारी है। शुक्रवार शाम तक बालाघाट जिले के मलाजखंड और श्योपुर में 11-11 मिलीमीटर, इंदौर में 9 मिलीमीटर और खंडवा में 6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। शाम को दक्षिणी हिस्सों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चली।

यह भी पढ़ें- एमपी में मतदाता सूची से हटेंगे 42 लाख से अधिक नाम, निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारी चलते आयोग ने 29 जून को बुलाई बैठक

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 32.8 22.0
इंदौर 33.9 21.5
ग्वालियर 40.5 29.5
जबलपुर 38.1 26.1

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।