• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

ट्रेवल एजेंसी से किराये पर लीं 20 टैक्सियां और किसानों को बेच डालीं; भोपाल में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, जालसाज पर केस दर्ज

राजधानी में किराये पर ली गई टैक्सियों को सस्ते दामों पर बेचने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रैवल एजेंसी संचालक की शिकाय...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 03:20:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 03:22:01 PM (IST)
ट्रेवल एजेंसी से किराये पर लीं 20 टैक्सियां और किसानों को बेच डालीं; भोपाल में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, जालसाज पर केस दर्ज

HighLights

  1. किराये पर ली गई 20 से अधिक टैक्सियों को बेचने का आरोप
  2. फर्जी अनुबंध और दस्तावेज बनाकर किसानों सहित अन्य लोगों को बेचे वाहन
  3. अरेरा हिल्स पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में किराये पर ली गई टैक्सियों को अवैध रूप से बेचने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने एक ट्रैवल एजेंसी संचालक की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

आरोप है कि एक जालसाज ने किराये पर ली गई 20 से अधिक कारों को फर्जी दस्तावेज और अनुबंध तैयार कर ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों तथा अन्य लोगों को बेच दिया।

पुराने रिश्तों की आड़ में धोखा

पुलिस के अनुसार अरेरा हिल्स क्षेत्र निवासी गौरव कुशवाहा ट्रैवल एजेंसी संचालित करते हैं और किराये पर वाहन उपलब्ध कराते हैं। उनकी शिकायत के आधार पर दर्ज मामले में सामने आया है कि शैलेंद्र जोशी नामक व्यक्ति लंबे समय से उनकी एजेंसी से टैक्सियां किराये पर ले रहा था।

पुराने व्यावसायिक संबंधों के चलते एजेंसी संचालक को उस पर पूरा भरोसा था।

तैयार किया कारों को बेचने का नेटवर्क

आरोप है कि शैलेंद्र जोशी ने टैक्सी संचालन के बजाय किराये पर ली गई कारों को बेचने का नेटवर्क तैयार कर लिया। उसने अपने सहयोगियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और अन्य लोगों को कम कीमत में वाहन दिलाने का लालच दिया। इसके लिए फर्जी अनुबंध और दस्तावेज तैयार किए गए तथा आर्थिक परेशानी और जरूरत का हवाला देकर सौदे कराए गए।


यह भी पढ़ें- भोपाल में बड़ी साइबर ठगी... GAIL के रिटायर्ड अफसर से ₹28.84 लाख की धोखाधड़ी, नकली IPO और ऐप से लगाया कूट चूना

वाहन वापस नहीं लौटे तो खुला राज

जब तय समय पर वाहन एजेंसी को वापस नहीं मिले और उनकी तलाश शुरू की गई, तब पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि कई वाहन अलग-अलग लोगों को बेचे जा चुके हैं। इसके बाद एजेंसी संचालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अरेरा हिल्स पुलिस ने आरोपित शैलेंद्र जोशी और उसके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बेची गई कारों का पता लगाने के साथ पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।