• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुस्तक मेले में आई 5000 से ज्‍यादा किताबें, सबसे महंगी कथादेश 17820 रूपये की

इस मौके पुस्तक मेले में अरिहंत, टाटा मेग्रा, किरन, प्रमेश, दर्पण आदि प्रकाशन की किताबें शामिल की गई हैं। जिसमें विद्यार्थी यहां आकर प्रतियोगी परीक्षाओ...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Mon, 22 Jul 2024 01:04:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jul 2024 01:04:16 PM (IST)
पुस्तक मेले में आई  5000 से ज्‍यादा किताबें, सबसे महंगी कथादेश 17820 रूपये की
पुस्‍तक मेला।

HighLights

  1. हमारी जानकारी हजारे पास... सबसे सस्ती
  2. भारत को विश्वगुरु बनाने में अपना अहम योगदान
  3. क्षेत्रीय ग्रंथपाल रत्ना वाधवानी यहां मौजूद रहीं

भोपाल। शासकीय मौलाना आजाद केंद्रीय पुस्तकालय में पुस्तक मेला लगाया गया है, जहां तमाम विषयों की पांच हजार से ज्यादा किताबें रखी गई हैं, जिसमें पाठकों को ज्ञान का भंडार मिलेगा। सबसे महंगी किताब कथादेश 18 खंड है, इसकी कीमत 17820 रूपये रखी गई। जबकि सबसे सस्ती किताबों की सूची में लेखक चंद्रभान राही किताब है, उनका शीर्षक हमारी जानकारी हजारे पास... है। इसकी कीमत मात्र दस रुपये है।

वहीं अरिहंत पब्लिकेशन की सबसे चर्चित पुस्तक पल्स हैंडराइटिंग नोट्स भी है। इस मेले में अन्य प्रसिद्ध किताबों में द लाज आफ ह्यूमन नेचर, द डेली लाज मैनिफेस्ट और शशि थरूर की हे राम... शामिल है। इससे पहले मेले का शुभारंभ नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय ग्रंथपाल रत्ना वाधवानी मौजूद रहीं।


भारत को विश्वगुरु बनाने में अपना अहम योगदान

इस मौके पर किशन सूर्यवंशी ने कहा कि पुस्तक मेले से युवाओं को नया रास्ता मिलता है। इस मौके पर क्षेत्रीय ग्रंथपाल रत्ना वाधवानी ने बताया कि युवा शक्ति हमारे देश की ताकत है, जो भारत को विश्वगुरु बनाने में अपना अहम योगदान देंगे। आज हमारा देश ऊर्जा, तकनीकी, एआई, अनुसंधान में तेज गति से आगे बढ़ रहा है, जिसमें और अधिक वृद्धि के लिए अध्ययन की आवश्यकता है।