MPBSE MP Board 10th Result 2016 : 10वीं का रिजल्ट 16 मई को
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE MP Board) द्वारा संचालित 10वीं के रिजल्ट सोमवार 16 मई को घोषित किए जा सकते हैं।
By
Edited By:
Publish Date: Fri, 13 May 2016 12:55:17 PM (IST)
Updated Date: Fri, 13 May 2016 12:57:25 PM (IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE MP Board) द्वारा संचालित 10वीं के रिजल्ट सोमवार 16 मई को घोषित किए जा सकते हैं। पहले माना जा रहा था कि परिणाम सिंहस्थ के बाद ही घोषित किए जाएंगे। जल्द परिणाम आने को लेकर विद्यार्थी बहुत उत्साहित है। 2015 में मप्र बोर्ड के परिणाम काफी अच्छे रहे थे, इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि परिणाम बहुत अच्छे आएंगे।
इसके पहले गुरुवार को माशिमं ने 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। जिसमें 69.33 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिसमें पिछले साल की अपेक्षा 3.39 फीसदी की बढोत्तरी हुई है। 6 संकाय की मेरिट लिस्ट में छोटे शहरों का दबदबा रहा है।