MP AYUSH NEET UG Counselling: 17 सितंबर से शुरू होगी आयुष यूजी काउंसलिंग, 4 हजार से ज्यादा सीटों पर होंगे एडमिशन
प्रदेश में भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, रीवा, बुरहानपुर, रतलाम, मंदसौर, सीहोर, शिवपुरी और छतरपुर सहित करीब 64 आयुष कॉलेज हैं। इनमें चार हजा...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 05:59:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 05:59:46 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- 17 सितंबर से शुरू होगी आयुष नीट-यूजी काउंसलिंग
- मप्र के करीब 64 कॉलेजों में 4 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश
- 15% ऑल इंडिया कोटा के लिए 17 से 19 सितंबर तक आवेदन
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्र 2026-27 के लिए आयुष यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की काउंसलिंग प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होगी। नीट-यूजी में क्वालीफाई विद्यार्थियों को आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
प्रदेश में भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, रीवा, बुरहानपुर, रतलाम, मंदसौर, सीहोर, शिवपुरी और छतरपुर सहित करीब 64 आयुष कॉलेज हैं। इनमें चार हजार से अधिक यूजी सीटें हैं।
स्टेट कोटा 17 से 21 सितंबर तक
85 प्रतिशत स्टेट कोटा की सीटों के लिए ऑनलाइन पंजीयन 17 से 21 सितंबर तक होगा। दस्तावेजों का सत्यापन 18 से 22 सितंबर तक किया जाएगा। सीट आवंटन 28 सितंबर को होगा, जबकि आवंटित कॉलेज में प्रवेश 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक लिया जा सकेगा।
15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा के लिए पंजीयन 17 से 19 सितंबर तक होगा। मेरिट सूची 21 सितंबर को जारी होगी और सीट आवंटन 24 सितंबर को किया जाएगा। प्रवेश 28 और 29 सितंबर को होगा।
विभाग की वेबसाइट से मिलेगी जानकारी
आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश पाण्डेय ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे केवल संबंधित यूनिवर्सिटी और एनसीआईएसएम, एनसीएच आयोग से मान्यता प्राप्त कॉलेजों में ही शासन की निर्धारित काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश लें।
उन्होंने कहा कि काउंसलिंग पूरी होने तक सभी आयुष कॉलेजों की मान्यता को लेकर आयोग, नई दिल्ली का निर्णय भी आने की संभावना है। विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी नियमों और प्रक्रिया की जानकारी संचालनालय आयुष मप्र और एमपी ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट से लेने की सलाह दी गई है।