• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, 17 फरवरी से शुरू होंगी 12वीं की परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारणी (Time Table) घोषित कर दी है। वर्ष 2027 की मुख्य बोर्...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 05:21:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 08:34:38 PM (IST)
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, 17 फरवरी से शुरू होंगी 12वीं की परीक्षाएं
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी

HighLights

  1. 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2027 से शुरू होगी
  2. कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा 24 फरवरी से आयोजित होगी
  3. सुधार और पूरक परीक्षा (द्वितीय परीक्षा) 11 जून से होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है। मंडल की ओर से गुरुवार को जारी समय-सारिणी कार्यक्रम के अनुसार 10वीं की मुख्य परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2027 तक चलेगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक आयोजित होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होंगी।

वहीं इस बार मुख्य के साथ द्वितीय परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी किया गया है। मंडल ने 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी किया है। प्रायोगिक परीक्षाएं भी तय अवधि में नियमित और स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए आवंटित परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित अवधि में आयोजित की जाएंगी। 10वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 11 से 30 जून 2027 के बीच और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 फरवरी से 19 मार्च 2027 के बीच कराई जाएंगी। मंडल ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकती हैं। प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय में एक फरवरी से 19 मार्च के बीच संचालित की जाएंगी।


12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से होगी शुरू

12वीं की मुख्य परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। पहले दिन बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन और तबला-पखावज की परीक्षा होगी। 18 फरवरी को उर्दू व मराठी, 20 फरवरी को संस्कृत और 22 फरवरी को एनएसक्यूएफ, शारीरिक शिक्षा व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पेपर होंगे।

हिंदी की परीक्षा 23 फरवरी, अंग्रेजी 26 फरवरी, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस 1 मार्च, समाजशास्त्र 3 मार्च, भौतिक शास्त्र/अर्थशास्त्र सहित अन्य विषय 4 मार्च, जीव विज्ञान 8 मार्च, राजनीति शास्त्र 11 मार्च, रसायन शास्त्र/इतिहास/व्यवसाय अध्ययन सहित अन्य विषय 13 मार्च और गणित 16 मार्च को होगा। अंतिम चरण में 17 और 19 मार्च को विभिन्न व्यावसायिक व वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं होंगी।

10वीं की परीक्षा 24 फरवरी से होगी शुरू

10वीं की मुख्य परीक्षा की शुरुआत 24 फरवरी को भाषा विषयों, चित्रकला, गायन-वादन, तबला-पखावज और कंप्यूटर के पेपर से होगी। 25 फरवरी को एनएसक्यूएफ के सभी विषय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा होगी। इसके बाद 27 फरवरी को उर्दू, 2 मार्च को हिंदी, 5 मार्च को गणित, 9 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को संस्कृत, 15 मार्च को विज्ञान और 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा।

10वीं व 12वीं की द्वितीय परीक्षा 11 जून से होंगी शुरू

12वीं की द्वितीय परीक्षा 11 जून से 30 जून 2027 तक चलेगी। इसमें 11 जून को इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस, 15 जून को समाजशास्त्र, 16 जून को रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन समेत अन्य विषय और 19 जून को अंग्रेजी की परीक्षा होगी।

वहीं 10वीं की द्वितीय परीक्षा 15 जून से शुरू होकर 30 जून 2027 तक चलेगी। इसमें 15 जून को अंग्रेजी, 18 जून को गणित, 19 जून को उर्दू, 21 जून को भाषा एवं अन्य विषय, 23 जून को एनएसक्यूएफ व एआई, 24 जून को संस्कृत, 26 जून को विज्ञान, 28 जून को हिंदी और 30 जून को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को लेकर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा सख्त, भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन पर जीआरपी की 26 सदस्यीय टीम तैनात