MP Board 10th Topper List 2023: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी
MP Board 12th Topper List 2023: 10 लाख से अधिक बच्चों को है इंतजार ...और पढ़ें
By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Mon, 22 May 2023 03:52:56 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 May 2023 03:52:56 PM (IST)
MP Board 12th Topper List 2023: भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख जल्द ही घोषित कर सकता है। माना जा रहा है कि रिजल्ट 23 मई या 25 मई को घोषित किए जा सकते हैं, बोर्ड के अधिकारियों ने इसको लेकर तैयारी भी कर ली है। 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम मंडल की वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
10 लाख से अधिक बच्चों को है इंतजार
प्रदेश के 10 लाख से अधिक बच्चों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है, सीबीएसई के परीक्षा परिणाम पहले आ चुका है। इसलएि एमपी बोर्ड के बच्चें अपने परीक्षा फल का बेसब्री से इंतजार है। इसमें नियमित और स्वाध्याय छात्र शामिल है। पांचवीं और आठवी में इस बार सरकारी शालाओं के बच्चों ने बाजी मारी थी, इस कारण लोगों की नजरे इस परिणाम पर पर टिकी है। दसवीं की परीक्षा बच्चों के भविष्य की राह खोलते है।